एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar Crime: कबूतर उड़ाने को लेकर परिवार के दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियार से एक की मौत, दर्जनों घायल

UP Crime: यूपी के मुजफ्फरनगर में कबूतरबाज़ी को लेकर परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. जिसके बाद जमकर धारधार हथियार चले और एक शख्स की मौत हो गई.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में एक ही परिवार के दो पक्षों में कबूतरबाज़ी के विवाद में संघर्ष हो गया. जिसके चलते दो तरफ़ से जमकर धारधार हथियार चले, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. तो वहीं दोनों पक्षों की तरफ़ से तक़रीबन एक दर्जन लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पर आनन फ़ानन में आलाधिकारी ने पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. तो वहीं मृतक के शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है. हालत को देखते हुए गांव में फ़ोर्स को तैनात किया गया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना ककरौली थाना क्षेत्र के टंढेड़ा गांव की है. जहां गुरुवार को कबूतरबाज़ी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में संघर्ष हो गया. जिसमें दोनों पक्षों की तरफ़ से जमकर धारधार हथियार चले. जिसमें पीड़ित पक्ष की तरफ़ से 55 वर्षीय करमुद्दीन की मौत हो गई, तो वहीं निसार ,नज़मा ,लियाक़त ,कल्लू ,साजिद, साहिबा ,शकीला, राशिद और नेहा घायल हो गए. जबकि आरोपी पक्ष की तरफ़ से सलमान ,अमजद और आस-मोहम्मद को चोटें आई हैं. घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने गांव पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. इसी के साथ शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है.

कबूतरबाजी को लेकर हुआ विवाद
मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि थाना ककरौली के गांव ठंडेहेड़ा में दो पक्षों में विवाद हो गया, दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं. दोनों पड़ोसी हैं और एक ही परिवार के कबूतर उड़ाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इसी के साथ 6 लोग घायल हैं. साथ ही दूसरे पक्ष के भी 3 लोगों के चोट लगी है. उसमें चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं मृतक के भतीजे मौहम्मद राशिद ने बताया कि आपस में झगड़ा हो गया था. उसने बताया कि मेरे ताऊ करमुद्दीन की हत्या इनके सगे चाचा के लड़के सैद अली ने की है. इनके पांच लड़के है और चार लड़के बाहर से बुलवा रखे थे, जिसकी सबने मिलकर हत्या की है.

ये भी पढ़ें:-

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार देगी संस्कृत को बढ़ावा, पढ़ाया जाएगा महाभारत, रामायण, वेद और पुराण भी

Presidential Election 2022: ओम प्रकाश राजभर का राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा एलान, इस उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget