एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तंज- 'डिरेल हो चुके हैं राहुल गांधी, उनका कोई जनाधार नहीं'

Deputy CM Brajesh Pathak: मुजफ्फरनगर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी डिरेल हो चुके हैं, उनका न ही तो जनाधार है, न नीति है और न ही एजेंडा है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश (Uttar Prdesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में सोमवार को अपने दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों और तीमारदारों से बातचीत की, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. दरअसल, बता दें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को अपने दौरे पर मुजफ्फरनगर पहुंचे थे जहां उन्होंने पहुंचकर सबसे पहले जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया. इसी के साथ राहुल गांधी पर तंज करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी डिरेल हो चुके हैं, उनका कोई ना ही तो जनाधार है, ना नीति है और ना ही एजेंडा है. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दौरे पर पहुंचे
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जहां मरीजों से उनका हालचाल जाना तो वहीं तीमारदारों से जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनता को मुहैया कराए जाने वाले उपचार के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर के आनंदपुरी मोहल्ले में स्थित बीजेपी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की. इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आम जनता ने फूल बरसा कर जोरदार स्वागत भी किया. जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तक़रीबन 12:30 अपने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वहलना जैन मंदिर में पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें:- Mulayam Singh Yadav Health: पीएम मोदी ने फोन कर जाना मुलायम सिंह यादव का हाल, सीएम योगी ने भी की अखिलेश यादव से बात

अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश
इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोमवार को कई कार्यक्रम है, अस्पताल में मरीजों से मिला हूं और तीमारदारों से भी मैंने बातचीत की है. जिसके बाद डॉक्टरों के साथ और जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की है और यह तय किया कि मुजफ्फरनगर में उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था सभी लोगों को मिले. किसी भी स्थिति में मरीजों के साथ कोई दिक्कत ना हो, उनको निशुल्क दवाइयां मिले और उनका निशुल्क ऑपरेशन हो. यदि रेफर किया जाता है तो उसका कारण रजिस्टर में उल्लेख किया जाए. मरीजों के साथ व्यवहार बहुत अच्छा रखे, इसी वजह से हम यहां आए हैं और बिंदुवार समीक्षा करके हमने जिला अधिकारी और सीएमओ को निर्देश दिए हैं और हर स्थिति में सरकार की यहां नजर रहेगी. राहुल गांधी पर तंज करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी डिरेल हो चुके हैं, उनका कोई ना ही तो जनाधार है, ना नीति है और ना ही एजेंडा है. जनता उन्हें कई बार बुरी तरह नकार चुकी है उनका कोई मतलब नहीं है.

यह भी पढ़ें:- Dussehra 2022: प्रयागराज में एक लाख आइसक्रीम स्टिक से तैयार हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, भक्तों की लग रही भारी भीड़

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget