एक्सप्लोरर

मुज़फ्फरनगर में नाबालिग से रेप, पंचायत में उठा मामला तो दबंगनों ने पीड़ित परिवार को पीट-पीटकर किया घायल

Muzaffarnagar News: कॉलेज से घर लौट रही एक नाबालिग बीए छात्रा का उसी गांव के युवक नरशीत गौतम और उसके दोस्त ने अपहरण कर लिया. एक सुनसान कमरे में ले जाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया.

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दबंगों में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसका रेप किया. यही नहीं, जब परिजनों की शिकायत पर गांव में पंचायत बैठी तो दबंगों ने उसके परिवार को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना जिले के छपार थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां बीती 28 मई को कॉलेज से घर लौट रही एक नाबालिग बीए छात्रा का उसी गांव के युवक नरशीत गौतम और उसके दोस्त ने अपहरण कर लिया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और एक सुनसान कमरे में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया.

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया, तो वह उसे और उसके छोटे भाई को जान से मार देगा. पीड़िता दहशत में आ गई. उसने कई दिनों तक घरवालों को कुछ नहीं बताया, लेकिन  फिर उसने घटना की जानकारी दी.

इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन पंचायत में पीड़िता और उसके परिवार को न्याय की जगह आरोपी नरशीत गौतम और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं.

पीड़िता की आपबीती

पीड़िता ने बताया, "28 मई को कॉलेज से घर लौटते समय नरशीत गौतम ने मुझे बाइक पर बैठने के लिए कहा. मैंने मना किया, तो उसके दोस्त ने मेरा मुंह दबाकर मुझे जबरन बाइक पर बिठा लिया. मुझे नशीला पदार्थ सुंघाया गया और जब होश आया, तो मैं एक कमरे में थी. वहां नरशीत ने मेरे साथ रेप किया और धमकी दी कि अगर मैंने किसी को बताया, तो वह मुझे और मेरे भाई को मार देगा."

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़िता ने छपार थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई. फिर परिजन एसएसपी मुज़फ्फरनगर से मिले. इसके बाद पुलिस ने नरशीत गौतम और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 131, 115(2), 351(3), 123, 64(1) और लैंगिक अपराध बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो) की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया.

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. सीओ सदर देवव्रत वाजपई ने बताया कि थाना छपार पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget