एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: अचानक हाईवे का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री संजीव बालियान, 170 करोड़ की लागत से हो रहा काम

UP Politics: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि पिछले वर्ष केंद्रीय मंत्री गडकरी से निवेदन करके इसे नेशनल हाईवे डिक्लेअर करवाया था. जिसके बाद 170 करोड़ की लागत से काम शुरू हुआ.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को अचानक केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने हाईवे पर चल रहे काम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल रहे. मंत्री संजीव बालियान द्वारा दिसंबर 2023 तक हाईवे के कार्यों को पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए गए. बता दें कि दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे और पानीपत खटीमा हाईवे को जोड़ने के लिए नगर के वहलना चौक से लेकर पिन्ना बाईपास तक 12 किलोमीटर के पेच हाईवे का निर्माण किया जा रहा है. इसे 170 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जा रहा है.

20 फरवरी को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के साथ निरीक्षण कर हाईवे अथॉरिटी को जल्द ही काम पूरा करने के आदेश भी दिये. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शायद ही कोई ऐसा शहर हो, जिसमें चारों तरफ नेशनल हाईवे ने एक काउंटर रिंग रोड बनाई गई हो. केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि हमारे यहां पर 2 नेशनल हाईवे थे. पानीपत खटीमा और दिल्ली देहरादून एनएच- 58 उन दोनों को 12 किलोमीटर का पेच बीच में जोड़ता था. उन्होंने कहा कि मैं बचपन से देखता आ रहा हूं कि ज्यादातर यह खराब ही रहा है. कभी यह पूरी तरीके से ठीक नहीं हो पाया है.

शहर में ट्रैफिक जाम से मलेगा निजात

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि पिछले वर्ष केंद्रीय मंत्री गडकरी से निवेदन करके इसे नेशनल हाईवे डिक्लेअर करवाया था. इसकी रिपोर्ट बनी, फिर इस पर 170 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू हुआ. इसमें अंडर पास होंगे और यहां से यह T-Point एक्सीडेंटल जोन पिन्ना गांव में निकालेंगे, जिससे पिन्ना से नया बाईपास दिल्ली-देहरादून हाईवे में जाकर मिल जाएगा और सारी की सारी आउटर रिंग रोड नेशनल हाईवे के पास होगी. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर में जाम की बहुत बड़ी समस्या है. केंद्रीय मंत्री के अनुसार आउटर रिंग रोड बनने के बाद मुजफ्फरनगर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या में सुधार होगा और यह हमेशा के लिए बेहतर रहेगा.

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि मुझे नहीं लगता, मैं दावे के साथ तो नहीं कह सकता, लेकिन मैंने ऐसा सुना नहीं है कि जिसमें कोई शहर ऐसा हो जिसमें चारों तरफ नेशनल हाईवे ने एक काउंटरिंग रोड बनाई हो. यह जो पिन्ना से लेकर एनएच-50 जोड़ते हैं, यह करीब 12 किलोमीटर का था. करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से यह दोनों हाईवे आपस में जुड़े गए. पानीपत खटीमा और दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे जिसके 12 किलोमीटर की कीमत 1000 करोड़ से ज्यादा है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया. 

मेरठ करनाल रोड नेशनल हाईवे पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे बना. एक दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे हमारे पास पहले ही था, लेकिन वह हाईवे कैसा था यो सबको पता है. उन्होंने कहा कि हाईवे बनने से पहले 50 से 60 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि एक नया नेशनल हाईवे अंबाला से लेकर मेरठ के बीच बनाया जाएगा, जो शहर से होकर गुजरेगा. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस वर्ष में उस नए नेशनल हाईवे जहां एक तरफ अंबाला से जुड़ेंगे और एक तरफ गंगा एक्सप्रेस से होते हुए गोरखपुर निकल जाएंगे. इस वर्ष नए नेशनल हाईवे की सौगात माननीय प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी मुजफ्फरनगर को देंगे.

ये भी पढ़ें: In Pics: यूपी विधानसभा में सपा का जबरदस्त हंगामा, तस्वीरों में देखें सदन के अंदर विधायकों का हाई वोल्टेज ड्रामा

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget