एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: खतौली में कम वोटिंग पर बोले पूर्व विधायक विक्रम सैनी, 'उपचुनाव में कम रहता है उत्साह'

उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव कराया गया जहां पर 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है.

 UP News: मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न हो चुका है. पूर्व विधायक विक्रम सैनी (Vikram Saini) ने अपनी पत्नी और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी (Rajkumari Saini) की जीत का दम भरते हुए कहा कि हमारी जीत निश्चित है. उन्होंने कहा कि वोट प्रतिशत भले ही कम रहे हों लेकिन इस बार भी जीत बीजेपी प्रत्याशी की ही होगी. 

बीजेपी प्रत्याशी के पति विक्रम सैनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. विक्रम सैनी ने एबीपी गंगा से बात करते हुए कहा कि चुनाव हम जीत रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजकुमार सैनी अच्छी वोटों से जीतेगी जनता ने उन्हें वोट दिया है. मशीनों की गड़बड़ी के सवाल पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जिसे अपनी हार दिखाई देती है, वह आरोप लगाता ही है और आगामी 8 दिसंबर को पता चल जाएगा कि गड़बड़ी हुई होगी तो उसे तो एक भी वोट नहीं मिली होगी, वह जीरो ही रहा होगा.

सभी का वोट परसेंटेज कम रहा है - विक्रम सैनी

विक्रम सैनी ने  आगे कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है. मशीनों में गड़बड़ी की शिकायत हमें तो नहीं मिली.' कम परसेंटेज के सवाल पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि नफा-नुकसान कुछ भी नहीं सभी का परसेंटेज कम ही हुआ है. जो लोकदल के वोटर थे उनका भी परसेंटेज कम रहा है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में उत्साह नहीं होता लेकिन फिर भी अन्य स्थानों से ज्यादा मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा के उपचुनाव में मतदान हुआ है. उन्होंने रामपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सिर्फ 35 प्रतिशत ही मतदान हो पाया है. पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने अपनी पत्नी राजकुमार सैनी की जीत निश्चित बताते हुए कहा कि जीत हमारी ही होगी.

ये भी पढ़ें -

UP By-Election: रामपुर में कम वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ब्रजेश पाठक को भी दिया जवाब

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजनीतिक हिंसा का विषैला...', महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी
'राजनीतिक हिंसा का विषैला...', महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी
:Saharanpur News: सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरूआत, सीएम की अपील- बच्चों को स्कूल भेजें
सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरूआत, सीएम की अपील- बच्चों को स्कूल भेजें
SHAHRANPUR NEWS: पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के प्रंसिपलों को सीएम का सम्मान, किताब-कॉपी पाकर बच्चों के खिले चेहरे
सहारनपुर: पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के प्रंसिपलों को सीएम का सम्मान, किताब-कॉपी पाकर बच्चों के खिले चेहरे
उत्तराखंड: डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्था, दूषित-कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र
डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्था, दूषित-कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget