एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: घरवालों को नहीं मंजूर था रिश्ता, नाराज प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Muzaffarnagar Suicide Case: जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन परिजनों द्वारा इसका विरोध करने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला का अंत कर लिया.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद परिजनों द्वारा दोनों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह आपस मे रिश्तेदार भी थे. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन परिजनों द्वारा इसका विरोध करने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला का अंत कर लिया. 

दरअसल, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के बुआना गांव मे शुक्रवार देर शाम एक 20 वर्षीय युवक गगन और तक़रीबन एक 20 वर्षीय युवती शिवानी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसके बाद परिजनों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और किसी बात को लेकर दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक युवती आपस में रिश्तेदार थे जिनके बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दोनों के परिजनों द्वारा इसका विरोध करने पर इस प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला का अंत कर लिया. इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि ग्राम बुआना थाना बुढ़ाना में एक लड़का और एक लड़की जो आपस में रिश्तेदार भी हैं, उन्होंने किसी बात से क्षुब्ध होकर विषैला पदार्थ खा लिया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. इस संबंध में दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. क्षेत्राधिकारी के निर्देश में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई मामले में की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: योगी के मंत्री ने ओम प्रकाश राजभर को बताया मनोरंजन का साधन, अखिलेश यादव पर किया बड़ा दावा 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget