एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में प्रदेश अध्यक्ष सहित 125 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

UP News: मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद पुलिस ने कांग्रेस के 125 कार्यकर्ताओं पर बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद पुलिस ने 125 कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करते हुए बगैर अनुमति के जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है. दरअसल दो दिन पहले यानि 28 सितंबर को फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में हजारों कश्यप, प्रजापति और पाल समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर आरक्षण को लेकर हल्ला बोल करते हुए जमकर प्रदर्शन किया था.

125 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

इस दौरान रेल रोकने जा रहे प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की जमकर धक्का-मुक्की भी हुई थी जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के कपड़े भी पड़ गए थे. जिसके बाद पुलिस की सख्ती को देखते हुए इन प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था. लेकिन जनपद में लागू धारा 144 ;लागू होने और बगैर अनुमति के जिला कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप सहित 125 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदर्शन में मौजूद लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

Srikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 75 लोगों पर केस दर्ज, इन छह लोगों के भी नाम

ये कश्यप समाज को दबाना चाहते हैं - देवेंद्र कश्यप

इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप की मानें तो परसों आरक्षण को लेकर हमारा यहां हल्ला बोल आंदोलन था. जिसकी इजाजत भी हमारे पास थी. सिटी मजिस्ट्रेट साहब को हमने अपने लेटर पैड पर दिया था. क्योंकि हम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते देते थक गए थे. जिसके चलते हम रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने जा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की बदतमीजी की और हमारी महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की थी. उसके बावजूद हमारे 125 लोगों पर इन लोगों ने फर्जी मुकदमा लगा दिया है. पुलिस प्रशासन तानाशाह हो रहा है ये मुकदमे यहां के प्रशासन ने नहीं मोदी और योगी सरकार के इशारे पर हो रहे हैं. ये कश्यप समाज को दबाना चाहते हैं अब हम लोग दबने वाले तो है नहीं मुकदमे क्या ये हम लोगों को जेल में डाल दें, फांसी पर लटका दें और ज्यादा ही दिक्कत है तो देश से निकाल दें हम लोग घबराने वाले नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि, अगर ये फर्जी मुकदमे जल्द वापस नहीं लिए गए तो इससे बड़ा भी आंदोलन होगा और खुलेआम हम प्रशासन को चेतावनी दे रहे हैं. इस बार रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे हम लोगों को जेल में डालना है तो जेल में डाल दें. उन्होंने बताया कि, अनुमति के लिए इंस्पेक्टर साहब ने कहा था कि टेंट लगा दो क्या टेंट ऐसे ही लग जाता. इन्हीं लोगों की वजह से इनकी सरकार बनती है. इसलिए योगी और मोदी डरे हुए हैं. इसलिए ये मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. इतना बड़ा समाज है ये लेकिन आरक्षण ये दे नहीं रहे हैं. लेकिन हम लेकर रहेंगे चाहे हमें जेल तक जाना पड़े.

बिना अनुमति किया धरना-प्रदर्शन

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले जिला कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष खुद को बताने वाले देवेंद्र कश्यप ने प्रदर्शन किया था. लेकिन जनपद में धारा 144 लागू थी और इन लोगों ने बगैर अनुमति के ये धरना प्रदर्शन किया था. जिसके चलते देवेंद्र कश्यप और उनके साथियों सहित 125 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने किया बड़ा एलान, 17 निगमों के चुनाव प्रभारी नियुक्त

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget