एक्सप्लोरर

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का हुआ समापन, नए साल का जश्न शुरू

प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी में आयोजित हुए विंटर लाइन कार्निवाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के माध्यम से प्रदेश में पूर्व से चली आ रही संस्कृति और कला को प्रर्दषित करने का काम किया है।

देहरादून, एबीपी गंगा। मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2019 का रगांरग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मसूरी के गांधी चौक पर आयाजित कार्यक्रम में पहुंचे और विंटर लाइन कार्निवाल के समापन की घोषणा की। इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष को पुश्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी में आयोजित हुए विंटर लाइन कार्निवाल की जमकर सराहना की।

अग्रवाल ने कहा कि कार्निवाल के माध्यम से प्रदेश में पूर्व से चली आ रही संस्कृति और कला को प्रर्दषित करने का काम किया जिससे आज के नौजवानों को अपनी संस्कृति को देखने और समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल के साथ नये साल को मनाने के लिए यहां पर्यटक की भारी भीड़ है। वहीं, पुलिस और प्रशासन द्वारा यातायात के साथ अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की जाती है परन्तु तब भी कुछ कमी रह जाती है ऐसे में आने वाले समय में प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यवस्थाओं को सुधारा जायेगा।

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल के अंतिम दिन मसूरी के शहीद स्थल पर उत्तराखंडी मंगल गीत का आयोजन किया गया जिसमें पारंपरिक लोक नृत्य बारामासा, थडियों चैफल, झुमैलो नृत्य,उत्तराखंड की आराध्य देवी मां नंदा के गीत जागर प्रस्तुत किये गए। वहीं देर शाम को माल रोड मसूरी विंटर कार्निवाल के समापन को लेकर गढ़वाल टैरेस पर आयोजित सिंगर डिवाइन के कार्यक्रम ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget