एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी उप-जिला चिकित्सालय में स्थाई एएनएम ना होने से परेशानी, नहीं हो पा रहा बच्चों का टीकाकरण

Mussoorie News: मसूरी उप-जिला चिकित्सालय में स्थाई एएनएम नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां महिलाओं के साथ बच्चों के टीकाकरण में काफी दिक्कतें आ रही है.

Mussoorie Sub-District Hospital: मसूरी उप-जिला चिकित्सालय में एएनएम (ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी) ना होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्भवती महिलाओं के साथ दुधमुंहे बच्चों के टीकाकरण में भारी परेशानियां हो रही है. मसूरी उप-जिला चिकित्सालय में मसूरी के आसपास के क्षेत्रों के दर्जनो गांव के लोग मसूरी अस्पताल पर निर्भर हैं. ऐसे में मसूरी उप जिला चिकित्सालय में 6 महीने पहले एएनएम रिटायर हो गई चुकी हैं. जिसके बाद स्वास्थ विभाग द्वारा अस्थाई रूप से मसूरी में हर सप्ताह के बुधवार एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है. परंतु पिछले 2 सप्ताह से एएनएम गायब है. जिस वजह से महिलाओं के साथ बच्चों के टीकाकरण में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लोगों को नहीं मिल पा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

लोगों ने बताया कि मसूरी उप-जिला चिकित्सालय में पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एएनएम नहीं है जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है. मसूरी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि मसूरी उप जिला चिकित्सालय में एएनएम ना होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसको लेकर उनके द्वारा मसूरी उप-जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह से मसूरी उप जिला चिकित्सालय में एएनएम की परमानेंट नियुक्ति किए जाने की मांग की गई है. वहीं उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भी इस पूरे मामले से अवगत करा दिया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की हमेशा से प्राथमिकता रही है कि मसूरी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए. जिसके लिए वो लगातार काम कर रहे हैं.

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य का आरोप- 'पहले की सरकारों में थानों पर पीड़ितों की जगह अपराधियों की सुनी जाती थी'

चिकित्सालय के कार्यवाहक सीएमएस ने दी जानकारी

मसूरी उप-जिला चिकित्सालय के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. मीता श्रीवास्तव ने बताया कि 6 महीने पूर्व एएनएम रिटायर हो गई थी. जिसके बाद यहां पर अस्पताल में एएनएम की स्थाई नियुक्ति नहीं हुई है. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि एएनएम की स्थाई नियुक्ति को लेकर उनके द्वारा कई बार अधिकारियों को कहा गया है परंतु अभी तक कुछ नहीं हुआ है. अस्पताल में प्रसव सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर खोला जाना जरूरी है और उसको लेकर भी अधिकारियों से लगातार मांग की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव का आरोप- वाराणसी में ममता बनर्जी को दिखाए गए काले झंडे, बीजेपी पर भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget