एक्सप्लोरर

Mussoorie Rain: मसूरी में माल रोड के सौंदर्यीकरण की बारिश ने खोली पोल, जगह-जगह हुई जलभराव की समस्या

Mussoorie News: कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की मानें तो मसूरी मालरोड पर हो रहे कार्य का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है परंतु जो काम किया गया, वह बहुत ही निम्न गुणवत्ता का है.

Mussoorie Mall Road News: मसूरी में 7 करोड़ की लागत से मालरोड के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण के कामों की बरसात ने पोल खोल के रख दी है. मसूरी में हो रही बारिश के कारण माल रोड पर जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मसूरी माल रोड की सड़कें पानी जमा होने के कारण झील बन गई हैं और कई लोग इस झील का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने मसूरी माल रोड पर किए गए कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मसूरी में लोक निर्माण विभाग द्वारा जिस ठेकेदार को मालरोड के काम  दिया गया है उसको कार्य करने का कोई अनुभव ही नहीं है. वहीं ठेकेदार द्वारा मालरोड के कार्य को अनुभवहीन ठेकेदारों को पेटी में दिया गया. जिससे मालरोड के पुननिर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य बेहद खराब गुणवत्ता का हुआ है.

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, मसूरी नगर पालिका सभासद जसबीर कौर और स्थानीय निवासी राजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा जनता के 7 करोड़ रुपये खर्च कर मसूरी मालरोड के पुननिर्माण और सौंदर्यीकरण की कार्य योजना तैयार की गई. जिससे मसूरी मालरोड का नया स्वरूप दिया जा सके लेकिन कार्यदायी संस्था और ठेकेदार द्वारा सरकार की योजना पर पलीता लगा दिया गया है. कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की मानें तो मसूरी मालरोड पर हो रहे कार्य का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है परंतु जो काम किया गया, वह बहुत ही निम्न गुणवत्ता का है. जिस कारण मालरोड का हाल बेहाल हो गया है, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि माल रोड के मुख्य चौक और सडक किनारे लगे कोबल स्टोन उखडने लगे है जो दुर्घटना होने का कारण भी बन रहे हैं.

उन्होंने बताया क नगर पालिका परिषद के आधीन अबाने वाली सडकों का भी हाल बेहाल है. हाल में बनी सड़कें बरसात के पानी ने धो के रख दी हैं, सड़क पर गड्ढा है कि गड्ढों पर सड़क इसका अंदाजा लगाया जाना मुश्किल है. वहीं लगातार दो पहिया वाहन अनियंतित्र हो रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि मालरोड की खराब हालत के कारण पर्यटन सीजन भी काफी प्रभावित हुआ है जिससे मसूरी के व्यापारियों और दुकानदारों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि मालरोड के पुननिर्माण के कार्यो में सम्मिलित अधिकारियों पर कार्यवाही कर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर जनता के पैसो की हुई बर्बादी की वसूली की जाए. इसके साथ ही मालरोड को जल्द से जल्द ठीक किया जाए.

UP News: एनआईए की कार्रवाई पर मौलाना तौकीर रजा ने उठाए सवाल, कहा- 'मुस्लिम युवाओं को फंसा रही NIA'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget