एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari : मुख्तार अंसारी को अब तक 8 मामलों में हो चुकी थी सजा, कानून के शिंकेज में यूं फंसा था माफिया

UP News: माफिया मुख़्तार अंसारी पर लगातार कानून का शिकंजा कसता चला जा रहा था. मुख्तार के खिलाफ 17 महीने में 8 मामलों में सजा हुई थी. उसे दो मामले में उम्र कैद की सजा मिली थी.

Mukhtar Ansari News: पूर्वांचल के माफिया डॉन के तौर पर चर्चित पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी अब इस दुनिया में नहीं है. बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत हो चुकी है. मुख़्तार अंसारी पूर्वांचल का वो बाहुबली माफिया था. जिसके ऊपर पिछले 46 साल में 65 मुकदमे दर्ज हुए थे. मुख़्तार पर पहला मुकदमा आज से 46 साल पहले 1978 में दर्ज हुआ था, यह मामला गाजीपुर के सैदपुर थाने में दर्ज किया गया था. 1978 के इस मामले के बाद अगले 8 साल तक मुख्तार का नाम किसी  घटना में सामने नहीं आया पर 1986 से मुख्तार ने जो जरायम की दुनिया में कदम रखा तो फिर वो वापस नहीं निकल सका. 

मुख़्तार अंसारी के खिलाफ आखिरी (65वा ) मुकदमा 2023 में गाजीपुर के मरदह थाने में धमकाने और आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपो में दर्ज हुआ था.मुख्तार अंसारी को अभी तक कुल 65 में 8 मामलों में हो  सजा हो चुकी थी.मुख्तार अंसारी के खिलाफ जो 65 मुकदमे दर्ज थे इसमें पिछले 17 महीने में आठ मामलों में फैसला आए हैं. 

आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से किस मामले में क्या फैसला आया है वह बताते हैं-
-पहला फैसला 21 सितंबर 2022
 इस दिन राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाने में दर्ज मामले में मुख्तार को 7 साल की सजा हुई.

-दूसरा फैसला 23 सितंबर 2022 
 इस दिन लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज केस में मुख्तार को 5 साल की सजा हुई.

-तीसरा फैसला 15 दिसंबर 2022
 इस दिन लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज एक दूसरे केस में मुख्तार को 5 साल की सजा हुई.

-चौथा फैसला 29 अप्रैल 2023
 इस दिन गाजीपुर की मोहम्मदाबाद कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मुख्तार को 5 साल की सजा हुई.

-पांचवा फैसला 5 जून 2023 
इस दिन वाराणसी के थाना चेतगंज में दर्ज मामले में मुख्तार को उम्र कैद की सजा हुई .

-छठा फैसला 26 अक्टूबर 
इस दिन गाजीपुर के थाना करंडा में दर्ज मामले में मुख्तार को 10 साल की सजा हुई.

-सातवां फैसला 15 दिसंबर 2023
 इस दिन वाराणसी के थाना भेलूपुर में दर्ज केस में मुख्तार को 5 साल 6 महीने की सजा हुई

-आठवां फैसला 13 मार्च 2024
 इस दिन गाजीपुर की मोहम्मदाबाद कोतवाली  में दर्ज केस में मुख्तार को उम्र कैद की सजा हुई.

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी की मौत से इस माफिया को मिलेगी नई जिन्दगी? 23 साल पुराने कांड में होनी थी गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget