एक्सप्लोरर

पंजाब की जेल से आज यूपी लाया जाएगा मुख्तार अंसारी, थोड़ी देर में रवाना होगी पुलिस की टीम

बाहुबली मुख्तार अंसारी को आज पंजाब की जेल से यूपी लाया जाएगा. मुख्तार को लाने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम पंजाब भेजी जा रही है.

लखनऊ. बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को आज पंजाब की जेल से यूपी लाया जाएगा. पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार को यूपी लाने की जिम्मेदारी डिप्टी एसपी को दी गई है. उनके नेतृत्व में ही मुख्तार को बांदा लाया जाएगा. लगभग आठ पुलिस की गाड़ियों के साथ एक वज्र वाहन और एक एम्बुलेंस यहां से थोड़ी ही देर में रवाना होंगी.

बता दें कि मुख्तार अंसारी यूपी में कई मामलों में वांछित चल रहा है. वो कथित वसूली के मामले में जनवरी 2019 से पंजाब की रूपनगर जिला कारागार में कैद हैं. चित्रकूट रेंज (यूपी) के पुलिस महानिरीक्षक धाम के. सत्यनारायण ने बांदा में संवाददाताओं से कहा कि अंसारी को किस जेल में रखा जाएगा, इस बारे में फैसला एक बैठक में लिया जाएगा.

पंजाब के गृह विभाग ने लिखी चिट्ठी उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को लिखे पत्र में पंजाब के गृह विभाग ने विचाराधीन कैदी अंसारी के स्थानांतरण के लिए उपयुक्त इंतजाम करने को कहा है. पत्र में कहा गया है कि जिला कारागार रूपनगर में कैदी को आठ अप्रैल को या इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा. इस चिट्ठी में कहा गया है कि अंसारी को कई बीमारियां भी हैं और रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश की जेल ले जाने का प्रबंध करने के दौरान इसका ध्यान रखा जाना चाहिए.

क्या बोले मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, ‘‘मुख्तार के उत्तर प्रदेश की जेल में आने पर सुरक्षा की जिम्मेदारी न्यायपालिका और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की है. अदालत को उनके जीवन की रक्षा और उन्हें दी गई मेडिकल सुविधाओं की निगरानी करनी चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी नागरिक के जीवन की सुरक्षा सरकार का फर्ज है. यह फर्ज दोगुना हो जाता है, जब वह कैदी न्यायिक अभिरक्षा में हो और चार गुना तब हो जाता है, जब राज्य सरकार याचिका दाखिल कर न्यायालय से गुजारिश करे कि मुकदमे की सुनवाई प्रभावित हो रही है.’’

पुलिस के कब्जे में विवादित एंबुलेंस पंजाब पुलिस ने विवादित एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया था. ये वो ही एंबुलेंस है जिसमें मुख्तार अंसारी मोहाली कोर्ट पेश होने गया था. एंबुलेंस रोपड़ चंडीगढ़ श्री आनंदपुर साहब रोड़ पर लावारिस खड़ी थी. रोपड़ पुलिस यूपी नंबर वाली एंबुलेंस को टो करके ले गई है.

पंजाब पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कोर्ट के आदेश पर ही मुख्तार अंसारी को निजी एंबुलेंस में जाने की इजाजत दी गई थी, लेकिन यह रहस्य बना हुआ है कि मुख्तार अंसारी ने यूपी के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली ही एंबुलेंस क्यों चुनी. यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि एंबुलेंस बुलेट प्रूफ है मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें:

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामला: बाराबंकी पुलिस ने की कई घंटे तक पूछताछ, डॉ. अलका बोली- मेरे खिलाफ साजिश

मुख्तार अंसारी की कस्टडी को लेकर पंजाब सरकार ने यूपी सरकार को लिखी चिट्ठी, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget