एक्सप्लोरर

पिता मुख्तार की प्रार्थना सभा में आए अब्बास अंसारी की पेरोल खत्म, वापस जेल भेजा गया

Abbas Ansari News: यूपी की कासगंज जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तीन दिन की पैरोल बुधवार को ख़त्म हो गई, जिसके बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया है.

Abbas Ansari News: गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की आज पैरोल खत्म हो गई है, जिसके बाद उसे देर रात को ठीक 12 बजे गाजीपुर से कासगंज की जेल के लिए रवाना कर दिया गया. अब्बास अंसारी को पिता की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए तीन दिन की पैरोल मिली थी. 

अब्बास अंसारी तीन दिन तक 10, 11 और 12 जून को परिवार के रहा. प्रार्थना सभा में शामिल हुआ, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उसे रात में जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया था. अब्बास अंसारी मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक है और यूपी की कासगंज जेल में बंद है. कोर्ट के आदेशानुसार उसे आज 13 जून तक कासगंज जिला जेल में शिफ्ट करना था.

इन मामलों में जेल में बंद है अब्बास
अब्बास अंसारी माफिया मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उसने ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में सुभासपा का समाजवादी पार्टी से गठबंधन था. चुनाव प्रचार के दौरान अब्बास का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक चुनावी जनसभा में ये कहते दिखाई दे रहा था कि मैंने अखिलेश भैया से बोल दिया है चुनाव के बाद किसी भी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं होगा पहले सबका हिसाब होगा. 

अब्बास अंसारी के खिलाफ इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था. अब्बास ने मऊ सदर सीट से चुनाव जीता और विधायक बन गया था. इसके अलावा अब्बास पर गाजीपुर के गजल होटल मामले और एक ही लाइसेंस पर एक से अधिक हथियार खरीदने का भी आरोप है. जेल में पत्नी से अवैध तरीके से मुलाकात करने के आरोप भी उस पर केस चल रहा है. 

इनमें से कुछ मामलों में अब्बास अंसारी को राहत मिल चुकी है लेकिन, कुछ मामलों में अब्बास को राहत नहीं मिली है और वो कासगंज जेल में बंद है. 28 मार्च उसके पिता मुख़्तार अंसारी की भी मौत हो गई थी. इस दौरान उसे पिता के जनाजे में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल पाई थी, जिसके बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई तो उसे पिता के फातिहा में शामिल होने के लिए भी पैरोल दी गई थी.  

इनपुट- आशुतोष त्रिपाठी

Amanatullah Khan News: AAP नेता अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे को बड़ी राहत, इलाहाबाद HC ने इस मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget