एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Health: मुख्तार अंसारी की खराब सेहत पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, दो दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

UP News: मऊ के पूर्व विधायक और बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के स्वास्थ्य को लेकर अब अदालत ने एक्शन लिया है. कोर्ट ने उनकी सेहत का अपडेट प्रशासन से मांगा है.

Mukhtar Ansari Health Update: माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिनों उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि फिर उन्हें तबीयत ठीक होने के बाद जेल भेज दिया गया था. लेकिन अब मुख्तार अंसारी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी तलब की है. 

एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की सेहत को लेकर जानकारी के लिए प्रशासन को तलब किया है. बांदा के जेल अधीक्षक से दो दिनों के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट में पूछा गया है कि कब से मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी हुई है. उसने उस दिन क्या-क्या खाया था और अब उसकी सेहत कैसी है. अब जेल प्रशासन को ये पूरी रिपोर्ट 29 मार्च तक अदालत को सौंप देनी होगी. 

दरअसल, तबीयत खराब होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को अस्पताल लाया गया था. पुलिस प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया था. जबकि कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी ने कहा था कि उनकी जान को खतरा था. उन्होंने आशंका जताई थी कि जेल में उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है. इस मामले में लापरवाही बरतने पर बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया.

Lok Sabha Election 2024: कंगना रनौत को मिला पूर्व सांसद जया प्रदा का साथ, कहा- 'वह मेरी छोटी बहन की तरह'

जज को भेजी थी अर्जी
साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गयी. एंबुलेंस मामले में मुख्तार अंसारी को पिछले गुरुवार को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे थे. अपने वकील के जरिए जज को अर्जी भेजकर कहा था कि बांदा जेल में उनकी जान को खतरा है. मुख्तार अंसारी ने पत्र में लिखा था कि 19 मार्च को उन्हें जो खाना दिया गया था उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया था.

इसे खाने के बाद वह बीमार पड़ गये. उन्होंने पत्र में लिखा था कि खाना खाने के बाद उनके हाथ-पैर की नसों में तेज दर्द होने लगा और फिर उनके हाथ-पैर ठंडे होने लगे. इससे पहले 13 मार्च को बांदा जेल में बंद अंसारी को 36 साल पुराने गाजीपुर फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget