एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अलीगढ़ में बढ़ा गई सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में फोर्स रही तैनात

Mukhtar Ansari Died: पूर्वांचल के डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अलीगढ़ में धारा 144 लगा दी गई है. आज जुमे की नजाम के दौरान शहर को पुलिस की छावनी में तब्दील कर दिया गया था. 

Mukhtar Ansari Death News: पूर्वांचल के डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को कल तबीयत बिगड़े पर जेल से अस्पताल लाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई. वहीं सबसे संवेदनशील जिलों में शुमार किया जाने वाला अलीगढ़ भी अलर्ट पर रहा. संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे अलीगढ़ शहर का माहौल खराब होने पर रोक लगाई जा सके.

बाहुबली और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की कल रात करीब 8 बजे मौत हो चुकी है, जिसके बाद अलीगढ़ में भी धारा 144 लागू कर दी गई है. जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस के साए में मस्जिदों में नमाज अदा की गई है. अलीगढ़ में सुबह से ही प्रशासन की तरफ से मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. अलग-अलग जगह पर तैनात मजिस्ट्रेट लगातार पूरे मामले पर निगरानी रखे हुए हैं, जिससे किसी भी तरह की लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके.

अलीगढ़ में प्रशासन अलर्ट

अलीगढ़ को अतिसंवेदनशील जिलों में माना जाता है. यही कारण है अलीगढ़ प्रशासन अपनी तरफ से कोई कोताही नहीं बर्तना चाहती है, जहां एक ओर सीएए लागू हो चुका है जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है ते वहीं दूसरी ओर 2024 के लोकसभा चुनाव का नामांकन भी अलीगढ़ में शुरू हो चुका है. देर रात आई तीसरी घटना ने प्रशासन के हाथ पैर फुलाकर रख दिए है. यही कारण है देर रात से ही अलीगढ़ पुलिस प्रशासन की तरफ से अपनी खुफिया तंत्र को अलर्ट मोड पर लगा दिया और अलीगढ़ में प्रशासन चौकन्ना नजर आ रहा है.

''शांतिपूर्वा ढंग अदा हुई जुमे की नजाम''

अलीगढ़ में आगामी समय में किसी तरह की घटना से निपटने के लिए अर्ध सैनिक बल को भी अलीगढ़ में तैनाती दी गई है, जिससे शहर की फिजा खराब होने से रोक लगाई जा सके. फिलहाल जुमें की नमाज भी शांतिपूर्वा ढंग से अदा हो चुकी है. ऊपरकोट जामा मस्जिद पर सकुशल नमाज अदा होने के बाद एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि शहर में धारा 144 लगी हुई है. शांति व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई है. सभी लोग नमाज पढ़ने के बाद अपने घर चले गए. किसी तरह की कोई भी सूचना नहीं प्राप्त हुई है. अलीगढ़ का माहौल फिलहाल शांत है. सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death News: पश्चिमी यूपी में मुख्तार और मूंछ में थी अदावत, मुन्ना और जीवा की हत्या से टूट गया था अंसारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget