एक्सप्लोरर

UP News: मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई के घर से शाहिद गिरफ्तार, मनोज राय हत्याकांड में था आरोपी

UP News: गाजीपुर में पुलिस ने शाहिद उर्फ कुर्बान को मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर से गिरफ्तार किया है. शाहिद का नाम मनोज हत्याकांड में शामिल था. पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश भी थी.

Gazipur News: गाजीपुर में पुलिस ने आज मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर से हत्या के अभियुक्त शाहिद उर्फ कुर्बान को गिरफ़्तार किया है. शाहिद को शरण देने वाला मंसूर अंसारी फरार बताया जा रहा है. शाहिद पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था. शाहिद मुख्तार अंसारी से जुड़े बाराबंकी एम्बुलेंस मामले में भी वांछित चल रहा था. शाहिद और मंसूर दोनों ही मुख्तार अंसारी आईएस 191 गैंग के सदस्य बताये जा रहे हैं. शाहिद को मुहम्मदाबाद कस्बा से गिरफ्तार किया गया है.

शाहिद की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर अंसारी परिवार चर्चा में आ गया है. शाहिद मनोज राय हत्याकांड में आरोपी था और कोर्ट ने उसके खिलाफ 82 सीआरपीसी की नोटिस भी जारी कर रखी थी. पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था.यही नहीं शाहिद के तार बाराबंकी एम्बुलेन्स मामले से भी जुड़ा था और बाराबंकी पुलिस को भी उसकी तलाश थी. मनोज राय की हत्या 15 जुलाई 2005 को मुहम्मदाबाद में कर दी गयी थी. 

2023 में मनोज राय के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
मनोज राय के पिता शैलेन्द्र राय ने 2023 में मोहम्मदाबाद कोतवाली में उसकी एफआईआर कराई थी. उनका कहना था कि उस समय मुख्तार अंसारी के डर की वजह से उन्होंने एफआईआर नहीं करवाई थी. इस एफआईआर में मुख्तार अंसारी, शाहिद,सुरेंद्र गौस और मोइनुद्दीन आदि आरोपी हैं. इस केस का ट्रायल कोर्ट में चल रहा है और इस केस से जुड़े तीन फरार अभियुक्तों में शाहिद भी था. जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी जबकि मुख्य अभियुक्त मुख्तार अंसारी की अब मौत हो चुकी है.

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मनोज राय हत्याकांड से जुड़े तीन अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था. क्योंकि इनके खिलाफ हत्या जैसे संगीन मामले में चार्ज फ्रेम होना था. ये मुकदमा मृतक मुख्तार अंसारी के गैंग के सदस्यों के खिलाफ लिखा गया था.शाहिद इसमें आरोपी था और आज पुलिस को जानकारी मिली थी कि वो मुहम्मदाबाद के एक घर में छिपा हुआ है.पुलिस ने दबिश दी तो वो घर में मिला जिस घर से वो गिरफ्तार हुआ है वो मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी का है. उन्होंने बताया कि मंसूर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई भी हो चुकी है.

तीन अभियुक्तों पर 25 हजार इनाम घोषित
एसपी ने बताया कि फरार तीनों अभियुक्तों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है.मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी भी फरार चल रही है और उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित है जब मीडिया ने एसपी से इस बारे में पूछा तो उनका कहना था कि आफसा अंसारी की गिरफ्तारी का भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और दबिश दे रही है.जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जायेगी.इसके साथ ही मंसूर अंसारी की भी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Amroha News: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर चलाई गोली, प्रेमी की पिता की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget