एक्सप्लोरर

Mudiya Mela 2023: मथुरा के मुड़िया मेले में उमड़ी भीड़, गोवर्धन जाने वाले सभी रास्ते जाम, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Mudiya Mela 2023: मथुरा में होने वाले मुड़िया मेले में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. रविवार को इस मेले में जनसैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दिया, यहां इतने लोग पहुंचे कि पैर रखने की जगह नहीं बची.

Mathura Mudiya Purnima Mela: कृष्ण नगरी मथुरा (Mathura) में इन दिनो मुड़िया मेला (Mudiya Mela) चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. ऐसे में रविवार को इस मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिसका आवाजाही पर खासा असर देखने को मिला. गोवर्धन (Goverdhan) जाने वाले लगभग हर रास्ते पर जाम के हालात रहे. दिन भर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. हालत ये थी परिक्रमा मार्ग पर चलने के लिए भी जगह नहीं दिखाई दे रही थी, यहां पर एक मानव श्रंखला चलती हुई दिखाई दी.  

मथुरा में होने वाले मुड़िया मेले में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. रविवार को मथुरा से गोवर्धन, वृंदावन से गोवर्धन और कोसी, सौंख रोड पर बसों, ट्रैक्टर-ट्रालियों, निजी वाहनों के जरिए श्रद्धालु यहां पहुंचे. इनमें कई ऐसे भी लोग थे जो पैदल ही आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए. रात में रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों तक पर लोगों के पैर रखने की जगह नहीं बची थी. ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी भीड़ को मैनेज करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी. मुड़िया मेले का आज 3 जुलाई सोमवार को समापन हो जाएगा. आखिरी दिन मुड़िया संतों की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी. 

आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

पांच दिवसीय मुड़िया मेले के समापन पर होने वाली शोभायात्रा से पहले राधाकुंड स्थित संत रघुनाथ दास गोस्वामी की गद्दी से गौड़ीय संत धर्म निशान, मृदंग, झांझ मंजीरा के साथ गोवर्धन के चकलेश्वर मंदिर क्षेत्र स्थित चैतन्य महाप्रभु मंदिर में सनातन गोस्वामी की भजनकुटी पर आएंगे. इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा और शाम चार-पांच बजे तक कीर्तन किया जाएगा. इसके बाद शोभायात्रा शुरू होगी जो हरिदेव मंदिर से छोटा बाजार, दानघाटी, बड़ा बाजार, हाथी दरवाजा होते हुए फिर से भजनकुटी पर संपन्न होगी. 

शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे साधु-संत

मुड़िया मेले के आखिरी दिन होने वाली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल होते हैं. इसके लिए मथुरा, ब्रज भूमि के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में साधु संत पहुंचे हैं. इनमें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों से करीब 500 संत शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- Chandrashekhar Attack: चंद्रशेखर पर हमले के विरोध में आज होने वाली भीम आर्मी की महापंचायत स्थगित, सामने आई ये वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां
गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget