एक्सप्लोरर

गोरखपुर महोत्‍सवः विदेशिया और चौरीचौरा कांड नाटक का हुआ रिहर्सल, सांसद रविकिशन ने बढ़ाया कलाकारों का उत्‍साह

गोरखपुर महोत्सव को लेकर सांसद रविकिशन बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि ये स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान देगा.

गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उपहार के रूप में गोरखपुर के कलाकारों को मुक्‍ताकाशी मंच मिल गया है. रामगढ़ताल परिक्षेत्र स्थित तारामंडल में बने इस मंच पर पहली बार गोरखपुर महोत्‍सव के आगाज के बाद कलाकार भोजपुरी के शेक्‍सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के विदेशिया और चौरीचौरा कांड नाटक का कलाकारों ने रिहर्सल किया. इस दौरान वहां पहुंचे सांसद रविकिशन ने कलाकारों का उत्‍साह बढ़ाते हुए कहा कि यहां के कलाकारों को इतना अच्‍छा मंच मिल रहा है. वे आगे चलकर राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपनी पहचान बनाएंगे.

भिखारी ठाकुर के विदेशिया का मंचन

गोरखपुर पहुंचे सांसद रवि किशन ने मुक्ता काशी मंच के कलाकारों द्वारा भिखारी ठाकुर की विदेशिया और चौरीचौरा कांड से प्रेरित नाटक 4 फरवरी ,1922 का मंचन देखा. इस दौरान सांसद रवि किशन ने कलाकारों के साथ अपना अनुभव भी साझा किया. साथ ही कलाकारों का हौसला भी बढ़ाया. उन्‍होंने कलाकारों को टिप्‍स देते हुए उनकी प्रस्‍तुति की सराहना करते हुए कहा कि ये नाटक इतिहास में स्‍वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि भोजपुरी के शेक्‍सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के नाटक विदेशिया की गोरखपुर महोत्‍सव में स्‍वर्णिम प्रस्‍तुति होगी.

स्थानीय कलाकारों के लिये बड़ा मौका

यह देश ही नहीं विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा. इसे केंद्र व राज्य सरकार की डाक्यूमेंट्री में भी शामिल करने के लिए प्रयास करूंगा. स्थानीय कलाकारों को स्वर्णिम अवसर मिला है. इनमें से कोई नवाजुद्दीन सिद्दीकी तो कोई मनोज बाजपेई बनकर उभरेगा. सांसद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से इस बार गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है. यह कलाकारों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है. इस मंच से अब उन्हें देश और विश्व स्तर पर जाना जाएगा. इस मंच से बहुत से कलाकारों की प्रतिभा सामने आएगी.

तस्वीर बदल जाएगी

इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं हर कलाकार में रवि किशन देखता हूँ. मैं कलाकार हूँ. कलाकारों का सम्मान करना जानता हूं. मैं यहां के कलाकारों को उनके मुकाम तक पंहुचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा. इस धरती से कई रवि किशन, मनोज वाजपेयी और नवाजुद्दीन निकलेंगे. उन्‍होंने कहा कि महादेव, बाबा गोरखनाथ और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यना‍थ ने मुझ कलाकार को शायद इसी सोच के साथ इस धरती का सांसद बनने का गौरव हासिल करने का अवसर दिया. आज यहां के कलाकारों और गोरखपुर महोत्‍सव से गोरखपुर की तस्‍वीर बदल गई है.

गोरखपुर महोत्‍सव सांस्‍कृतिक मंच के संयोजक राकेश श्रीवास्‍तव ने कहा कि गोरखपुर महोत्‍सव में स्‍थानीय कलाकारों को अवसर देने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अवसर देने को कहा गया था. इसी क्रम में विदेशिया नाटक में 50 नवोदित कलाकारों को मंच दिया गया है. संस्‍कार गीतों की प्रस्‍तुति में नवोदित कलाकारों को मौका दिया गया है. चौरी चौरा कांड के शताब्‍दी वर्ष मनाने जा रहे हैं. उसके उपलक्ष्‍य में 4 फरवरी 1922 नाटक की प्रस्‍तुति हो रही है. गोरखपुर के सांसद रविकिशन के आ जाने से से हम सभी कलाकारों को बल मिला है. हमारा उत्‍साहवर्धन हुआ है. मुक्‍ताकाशी मंच नवोदित कलाकारों को मुकाम तक पहुंचाएगा.

पूर्वांचल में पहली बार नाटक का मंचन

विदेशिया नाटक के निर्देशक मानवेन्‍द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस नाटक में सभी नवोदित कलाकार हैं. इस मंच पर काफी उत्‍कृष्‍ट प्‍ले होने वाला है. उन्‍होंने बताया कि उन लोगों के अंदर काफी उत्‍साह है. पूर्वांचल की धरती पर पहली बार इस प्‍ले को किया जा रहा है. सभी पूरी मनोयोग के साथ अभ्‍यास कर रहे हैं. चौरीचौरा कांड पर नाटक को लेकर भी काफी उत्‍साह है. उन्‍होंने बताया कि पहली बार स्‍थानीय कलाकारों को अवसर मिल रहा है. हर बार बाहर के कलाकारों को मौका मिलता रहा है. इस बार गोरखपुर महोत्‍सव में होने वाले नाटक को मुख्‍यमंत्री के साथ गोरखपुर की जनता को भी काफी पसंद आएगा.

ये भी पढ़ें.

UP MLC चुनाव में सबसे बड़ा सवाल, आखिर किसके खाते में जाएगी 12वीं सीट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget