एक्सप्लोरर

MP-Rajasthan Election 2023: एमपी और राजस्थान चुनाव में BJP के लिए अहम जिम्मेदारी निभाएंगे यूपी के नेता, CM योगी भी भरेंगे हुंकार

MP-Rajasthan Election 2023 News: यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को एमपी में हरदा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों की देख-रेख की जिम्मेदारी मिली है.

UP News: मध्य प्रदेश (MP) और राजस्थान (Rajasthan) में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के लिए उत्तर प्रदेश के मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी हुंकार भरेंगे. एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) प्रचार करेंगे तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी चुनावी प्रबंधन देखेंगे. एमपी में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल होंगे.

इसके अलावा चुनाव प्रबंधन की कमान सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर के हाथ में है. जीपीएस राठौर को भोपाल संभाग के 25 विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को एमपी में 10 विधानसभा और तीन लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है. ब्रजेश पाठक को भोपाल नगर और ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपी गई है.

दिनेश शर्मा को हरदा की कमान

पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा को हरदा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों की देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई है. महिला और बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य को ग्वालियर देहात क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सतना, श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर को शिवनी, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को दमोह, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह को बालाघाट आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को दतिया और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को रायसेन जिले की जिम्मेदारी मिली है.

अरुण सिंह को बनाया गया राजस्थान का प्रभारी

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है. यहां प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला को जयपुर में प्रदेश मुख्यालय पर चुनावी व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया गया है. पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को अजमेर संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और नागौर के 29 विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा यूपी के 66 विधायकों को दूसरे चरण के लिए राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र में भेजा गया है. पहले चरण में भेजे गए विधायक वापस आ गए हैं.

अशोक कटारिया को दी गई ये जिम्मेदारी

यूपी के पूर्व परिवहन मंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया को लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान, गुजरात, दादर और नागर हवेली और दमन दीव में संवाद प्रभारी बनाया गया है. कटारिया लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव प्रबंधन, चुनाव प्रचार, केंद्रीय नेताओं की रैलियों सहित अन्य चुनावी गतिविधियों के लिए केंद्र और राज्य संगठन के बीच संवाद का काम करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली बीजेपी के नेता राजीव बब्बर को यूपी और उत्तराखंड में संवाद केंद्र प्रभारी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Crime News: गाजियाबाद में महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील इशारों से करता था परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget