एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh चंद अंडों के फूट जाने पर मां ने कर दी बेटी की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

कौशांबी पुलिस ने हत्या के एक मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. यहां एक मां ने अपनी ही बेटी को सिर्फ इसलिये मार दिया कि गलती से उसने अंडे फोड़ दिये थे

कौशांबी. यूपी के कौशांबी जिले में मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. एक निर्दयी मां ने महज चन्द मुर्गी के अंडों के लिए मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा दिया. एक मां अपनी ही मासूम बेटी की क़ातिल हो सकती, ये बात हैरान करती है. लेकिन क़ातिल महिला की दो ननद ने इस ख़ौफनाक मंज़र को पुलिस के सामने बयान किया. जिसके आधार पर कोखराज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को निर्दयी मां को गिरफ्तार किया. एसपी अभिनंदन ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मां को जेल भेज दिया.

कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव के रहने वाले रामसिंह ने 4 जून की सुबह सिंघिया पुलिस चौकी पहुंच कर अपनी 4 वर्षीय बेटी पायल की घर के सामने से खेलते समय गायब होने की सूचना दी. मासूम के रहस्मय तरीके से गायब होने की सूचना मिलने के बाद कोखराज़ पुलिस तुरंत हरकत में आई और गांव जाकर हर संभव जगह पर तलाश किया. लेकिन पायल का कही भी सुराग नहीं मिला. इस पर पुलिस ने गांव के सभी घर की तलाशी लेनी शुरू की. तभी कुछ महिलाएं और बच्चों ने दिनेश के घर पर पायल की लाश होने की बात कही. पुलिस ने छत पर चढ़कर देखा तो अरहर की सूखी लकड़ी के नीचे पायल की लाश पड़ी हुई थी.

मां ने गढ़ी झूठी कहानी

पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेने के साथ ही दिनेश और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. लेकिन पुलिस को कुछ शक हो रहा था. तभी एक मुखबिर ने पीड़िता की ननद से जानकारी लेने की बात कही. पुलिस ने जब दोनों ननद रविता व अनीता से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. दोनों ने बताया कि घर पर रखे मुर्गी के अंडो को पायल ने गलती से तोड़ दिया था. जिस पर मां रेखा ने पायल को बुरी तरह से पीटा.

इतना ही नहीं पायल का सिर दीवार पर कई बार पीछे से बाल पकड़ कर टकराया, जिससे पायल की मौत हो गयी. मौत से घबराई रेखा ने पायल की घर के सामने से ग़ायब होने की कहानी गढ़ी, फिर रात होने पर दिनेश की छत कर पायल का शव अरहर की लकड़ी के नीचे छिपा दिया और नर बली की झूठी अफ़वाह उड़ा दी. लेकिन उसकी ननद ने ख़ौफ़नाक मंजर को पुलिस के सामने बयान करने से इस सनसनी खेज़ हत्याकांड का खुलासा हो गया. एसपी ने टीम को पुरस्कार देने की बात कही है.

ये भी पढ़ें.

सरकार के खिलाफ भ्रामक ट्वीट कर रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget