एक्सप्लोरर

रामपुर: आजम खान पर नोटिस की बौछार...दरवाजा पट गया...बयान देने फिर भी नहीं आये

रामपुर से सांसद आजम खान को पुलिस लगातार नोटिस पर नोटिस भेज रही है लेकिन अभी तक वे बयान देने नहीं पहुंचे। उनके घर के दरवाजे पर लगातार नोटिस चस्पा किया जा रहा है।

रामपुर, एबीपी गंगा। सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती ही नजर आ रही हैं और रामपुर जिला प्रशासन का शिकंजा उन पर और कसता जा रहा है। आजम खान के आवास पर पुलिस ने आज फिर चार नोटिस और चस्पा किये है। पुलिस के नोटिसों से आजम खान के घर का दरवाजा पट गया है। आजम खान पुलिस के सामने बयान देने नहीं आये हैं इसलिए पुलिस लगातार उनके दरवाज़े पर नोटिस चस्पा कर रही है।

आपको बता दें यह नोटिस जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन कब्जा करने को लेकर लगाए गए हैं। जो किसानों ने आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसी केस में आजम खान के साथ साथ पूर्व सीओ आले हसन और तत्कालीन एसओ अजीमनगर कुशल वीर सिंह के खिलाफ भी यह नोटिस जारी किए गए हैं।

इस मामले पर हमने सीओ सिटी सत्यजीत गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि 4 मुकदमों के मामले में यह नोटिस लगाई गई है। आजम खान के अभी बयान बाकी हैं। इससे पहले भी नोटिस लगाई गई थी लेकिन आजम खान पुलिस के सामने नहीं आये थे। अब फिर नोटिस लगाये गये हैं ताकि उनके बयान हो सके। यह नोटिस जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन अधिग्रहण को लेकर चिपकाए गए हैं। इसमें आजम खान के अलावा पूर्व सीओ आले हसन खान और तत्कालीन एसओ अजीम नगर कुशल वीर सिंह के खिलाफ भी नोटिस जारी किए गए हैं । सीओ सिटी ने कहा कि आगे भी नोटिस दिए जाएंगे , अगर तब भी आरोपी अपनी बात रखने नहीं आते हैं तब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि इस मामले में आजम खान की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट रोक लगा चुका है लेकिन फिर भी पुलिस उनके बयान दर्ज करने के लिए उन्हें नोटिस भेज रही है ताकि उनके बयान दर्ज हो सकें लेकिन आजम खान पुलिस के सामने पेश नहीं हो रहे हैं इसलिए ये नोटिस उनके दरवाजे पर चस्पा किये गए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget