एक्सप्लोरर

Moradabad News: टीएमयू की छात्रा ने पांचवी मंजिल से लगाई छलांग, कूदने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा

Moradabad News: छात्रा के आत्महत्या की कोशिश करने का कारण पता नहीं चल पाया है. बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से कूदने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जो पुलिस के पास है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में पढ़ने वाली बिहार की एक छात्रा ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. छात्रा बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ती है और उसने एक सोसाइड नोट भी छोड़ा है. छात्रा को यूनिवर्सिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. छात्रा के परिवार वालों को सूचना दे दी गयी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके की है. इससे पहले भी इस यूनिवर्सिटी में कई छात्राएं आत्महत्या कर चुकी हैं. करुणा नाम की यह छात्रा बिहार के मधुबनी जनपद की रहने वाली है. छात्रा ने यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी. जिसके बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया. छलांग लगाने के बाद साथी छात्रों ने खून से लथपथ बीटेक की छात्रा को यूनिवर्सिटी स्थित टीएमयू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

सुसाइड नोट भी मिला

करुणा टीएमयू में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है, जो कि मधुबनी जिले के नागनिया ग्राम की निवासी है. पांचवी मंजिल से छलांग लगाने से पहले छात्रा करुणा ने अपनी रुममेट को एक सुसाइड नोट भी दिया था जो उसने वार्डन को दिया. जिसे पुलिस को दे दिया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद टीएमयू प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि करुणा कुमार ने आज दोपहर 12 बजे पांचवी मंजिल के इंजीनियर कक्ष की खिड़की से छलांग लगा दी थी. जिसका इलाज टीएमयू में चल रहा है. 

टीएमयू फिर एक बार सवालों के घेरे में

पाकबड़ा पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है. छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में एक सुसाइड नोट छोड़ा है. जो कि थाना पाकबड़ा पुलिस के पास है. फिलहाल इस घटना के बाद टीएमयू फिर एक बार सवालों के घेरे में है और सवाल ये भी है कि आखिर कब तक टीएमयू में स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarkashi Tunnel Collapse: सुरंग में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू में आ रही अड़चनें, जानें- अभी कितनी ड्रिलिंग बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास जाना हाल, ICU में हैं भर्ती
CM योगी आदित्यनाथ ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास जाना हाल, ICU में हैं भर्ती
बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- यह पाप नहीं...
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- यह पाप नहीं...

वीडियोज

Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget