एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनोखी पहल, बनाई गई एक खास लाइब्रेरी

Moradabad News: इस लाइब्रेरी के ज़रिए तीनों तरह के दिव्यांग बच्चों की शिक्षा का प्रबंध किया गया है. सुगम्य पुस्तकालय में आने वाले दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजुकेटर पढ़ा रहे हैं.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई और उन्हें जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पहली सुगम्य लाइब्रेरी खोली गई है. मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की पहल पर जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए इस तरह की पहली लाइब्रेरी की शुरुआत की गई. इसे  'सुगम्य पुस्तकालय' का नाम दिया गया है. 

मुरादाबाद में इस तरह की लाइब्रेरी को शुरू करने का मकसद दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना है. इस लाइब्रेरी को यहाँ के कंपोजिट दांग स्कूल के परिसर में बनाया गया है. जहां दिव्यांग बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए तीन विशेष शिक्षक अरविंद कुमार, मोनिका दिवाकर और मुकुल मधुकर दृष्टिबाधित बच्चों को पढ़ाते हैं, जबकि शालिनी सिंह, अनीता मिश्रा और कुलदीप सिंह श्रवण बाधित बच्चों के ट्रेनर हैं. इनके अलावा पूजा अवस्थी, कमलेश कुमारी और मंजू रानी ये सभी बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं. 

दिव्यांग बच्चों को स्पेशल ट्रेनिंग की व्यवस्था
इस लाइब्रेरी के ज़रिए तीनों तरह के दिव्यांग बच्चों की शिक्षा का प्रबंध किया गया है. सुगम्य पुस्तकालय में आने वाले दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजुकेटर पढ़ा रहे हैं. यहां आने वाले बच्चे दृष्टि बाधित दिव्यांगता, मूक बधिर दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता और अस्थि दिव्यांगता में आने वाले बच्चे हैं. यहाँ सभी तरह की दिव्यांगता से संबंधित सभी तरह के उपकरण मौजूद हैं. जैसे ब्रेल लिपि से संबंधित ब्रेसलेट अबेकस, गणित समझाने के लिए टेलर फ्रेम आदि मौजूद है. 

बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
स्पेशल एजुकेटर मोनिका दिवाकर बताती हैं कि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार की पहल पर सितंबर 2023 को 'सुमंग्य पुस्तकालय' की शुरुआत हुई है. ये प्रदेश की पहली लाइब्रेरी है, जहां दिव्यांग बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती हैं. यहां आने वाले सभी बच्चे दिव्यांग हैं, ऐसे बच्चे जिन्हें बहुत कम या बिलकुल दिखाई नहीं देता और वह बच्चे जो पूरी तरह सुन नहीं सकते, उन सब बच्चों को शिक्षा दी जाती है. 

इस लाइब्रेरी में लगभग तीन दर्जन से अधिक दिव्यांग बच्चे शिक्षा ले रहे हैं. साथ ही बच्चों के माता पिता भी काफी खुश हैं की उनका बच्चा प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीख रहा है. स्पेशल एजुकेटर मोनिका ने कहा, लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर आत्म विश्वास पैदा हो रहा है. वो समझ रहे हैं कि हम भी आम बच्चों की तरह कुछ कर सकते हैं कुछ बन सकते हैं.

UP Politics: ज्ञानवापी-मथुरा पर सीएम योगी के समर्थन में उतरे साधु संत, कहा- 'प्रस्ताव स्वीकार कर लें मुस्लिम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोडवर्ड का इस्तेमाल, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोडवर्ड का इस्तेमाल, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget