एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी के अवैध धर्मांतरण वाले बयान पर सपा सांसद का पलटवार, 2024 के लिए कर दी भविष्यवाणी

Moradabad News: सपा सांसद ने कहा कि मर्ज़ी से सोच समझ कर किसी भी धर्म को अपनाया जा सकता है. लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी की नैया डूबने जा रही है.

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के अवैध धर्मांतरण (Illegal Conversion) को इंटरनेशनल सिंडिकेट की साजिश बताए जाने पर मुरादाबाद (Moradabad) से सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन (SP MP ST Hasan) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अवैध धर्मांतरण या समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे 2024 में वोटों का ध्रुवीकरण नहीं कर पायेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव में फायदा नहीं होने वाला है. सपा सांसद ने अवैध धर्मांतरण के पीछे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट की जानकारी होने से इंकार किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने की वजह से योगी आदित्यनाथ को जानकारी होगी. इसलिए उन्होंने बयान दिया है. जबरदस्ती किसी का धर्म परिवर्तन कराने की इजाजत मजहब भी नहीं देता है.

सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद का पलटवार

अवैध तरीके से किसी का धर्मांतरण नहीं होना चाहिए. सपा सांसद ने कहा कि मर्ज़ी से सोच समझ कर किसी भी धर्म को अपनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को देश में जिंदगी गुजारने, धर्म का प्रचार- प्रसार करने और धर्म परिवर्तन करने की आजादी है. लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए. सपा सांसद ने यूनीफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समान नागरिक संहिता, तीन तलाक, सीएए और अवैध धर्मांतरण जैसे मुद्दे उछाल कर 2024 के चुनाव में धुर्वीकरण करना चाहते हैं.

2024 में बीजेपी की नैया डूबने वाली है- एसटी हसन

सपा सांसद ने कहा कि अब हमारे हिंदू भाई भी समझ चुके हैं कि कोई फायदा नहीं होने वाला है. 2024 में बीजेपी की नैया डूबने जा रही है. इसलिए अनर्गल बयानबाजी की जा रही है. अब हर आदमी को रोजगार, विकास, महंगाई से निजात चाहिए. सपा सांसद ने कहा कि मुसलमान जानते हैं कि उन्हें क्या करना है. तीन तलाक के मामले में इतने दिन हो गए लेकिन अभी तक सिर्फ 37 महिलाओं को ही फायदा मिला है. उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून को न मेरी पार्टी समाजवादी मान सकती है और न मैं मुसलमान होने के नाते स्वीकार कर सकता हूं. 

UP News: अखिलेश यादव बोले- 'BJP ने कुछ नहीं किया काम, जनता को दे रही धोखा', बताया सपा का संकल्प

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget