एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा से पहले अखिलेश यादव के करीबी ने सीएम योगी से कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?

Moradabad News:मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने कांवड़ यात्रा में बजने वाले डीजे को दिल के मरीजों और आम लोगों की सेहत के लिए खतरा बताया है.उन्होंने अलग सड़क की मांग की है.

UP News: कांवड़ यात्रा से पहले अभी होटलों में चेकिंग का मामला शांत भी नहं हुआ था कि मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने डीजे बजाने को लेकर बयान दे दिया है. उन्होंने इसे लोगों की सेहत के लिए खतरा बताया, उन्होंने सरकार से कांवड़ के लिए अलग सड़क बनाने की मांग की है.

पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कांवड़ यात्रा में में डीजे की तेज़ आवाज़ के सवाल पर कहा कि कांवड़ यात्रा एक धार्मिक यात्रा है. यह एक हकीकत है, जब यह डीजे बजते हुए जाते हैं लोगों के मकानों की खिड़कियों में झनझनाहट होती है वो जो दिल के मरीज होते हैं, वो कान बंद कर लेते हैं. गाड़ी अगर बराबर में गुजरती है तो गाड़ी में वाइब्रेशन आती है, लेकिन हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार ने यह आदेश दिया है. जो सुप्रीम कोर्ट से गाइड लाइन आई है, जितना इजाजत है उतनी आवाज होनी चाहिए, यानी 60 डेसिमल. अगर ऐसा है तो ठीक है. बाकी मेरा यह मानना है कांवड़ के लिए जो इतनी समस्याएं हो रही हैं और इतना ज्यादा उजागर किया जा रहा है सरकार को चाहिए कि एक अलग सड़क बनाए जिस पर सिर्फ कांवड़िए चले वहां पर आम लोग नहीं चले और उस रोड का नाम ही कावड़ पथ होना चाहिए वो हरिद्वार से लेकर मुरादाबाद से लेकर बरेली ओर गढ़ तक जाए तो लोगों को भी कोई समस्या नहीं होगी और कांवड़िए भी परेशान नहीं होंगे.

डाक कांवड़ नहीं जानते एसटी हसन

पूर्व सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा मुझे डाक कांवड़ के बारे में ज्यादा मालूम नहीं है. डाक कांवड़ होता क्या है. पूर्व सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा की डीजे की ऊंचाई 12 फीट इजाजत है, इससे ऊपर नहीं होनी चाहिए. 

कांवड़ यात्रा में हल्की आवाज में गाने बजा लिए जाए जितनी इजाज़त है 60 डेसिमल पर बजा लें, जो भी बजाना हो लोग परेशान भी ना हो और ध्वनि प्रदूषण भी न हो. अनलिमिटेड आवाज के साथ चलते हो तो बहुत से मरीज जो सड़क किनारे खड़े  होते है वो दूर भाग जाते हैं. क्योंकि उनकी तबीयत बिगड़ने लगती है. उनका ख्याल रखना चाहिए.

नरेश टिकैत का समर्थन नहीं 

नरेश टिकैत के सवाल पर कहा कि मैं नरेश टिकैत की प्रतिबंध वाली बात का समर्थन नही करता हूं क्योंकि यह धार्मिक मामला है. हां जो सुप्रीम कोर्ट ने मानक तय किया है अगर कोई उससे ज्यादा तेज आवाज पर बजाता पाया जाए, उसके कांवड़ को रोककर जब्त कर लेना चाहिए.

यूपी में एक और लिंक एक्प्रेसवे को मंजूरी, लखनऊ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज का सफर होगा आसान

आज़म खान से कोई विवाद नहीं 

वहीं आज़म खान और सपा के सवाल पर बोले की हर मुसलमान का ईमान है. अल्लाह की मर्जी के बगैर कोई पत्ता नहीं हिलता है. हम सबका यही ईमान है. हम सब हर मुश्किल में अल्लाह को याद करते ओर अल्लाह पाक हमारी मदद करते हैं. आजम खां भी अल्लाह से मदद मांगते हैं दुआ भी मांगते है. वो सिर्फ अखिलेश यादव से ही थोड़ी कुछ मांगते हैं. हर मुश्किल में हर जगह हम सब मुसलमानों की जुबान पर अल्लाह का नाम आता है. समाजवादी पार्टी आजम खां की हर लड़ाई लड़ रही है और उनके साथ खड़ी है.

रामपुर और सैफई परिवार में सब कुछ ठीक है डॉ तजीन फातिमा हमारी बुजुर्ग हैं, हो सकता वो किसी बात से नाराज हो और उन्होंने ऐसा कह दिया मैं कह देना चाहता हूं सब कुछ ठीक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
Chandauli News: चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
Baghpat News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बागपत में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget