एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बने VIP वेटिंग हॉल में बैठ सकेंगे आम आदमी, इतना होगा किराया

Moradabad Railway News: मुरादाबाद में रेलवे ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म नं. एक पर बने वीआईपी प्रतीक्षालय में बैठने के लिए यात्रियों से 30 रुपये प्रति घंटा शुल्क लेना शुरू कर दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रेलवे ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म नं. एक पर बने वीआईपी प्रतीक्षालय में बैठने के लिए यात्रियों से 30 रुपये प्रति घंटा शुल्क लेना शुरू कर दिया है. अभी तक यह प्रतीक्षालय सिर्फ अति विशिष्ट लोगो के इस्तेमाल के लिए ही खुलता था. रेलवे ने प्लेटफार्म नम्बर एक पर बने एयर कंडीशन वीआईपी एग्जीक्यूटिव विश्राम कक्ष में बैठने वाले व्यस्क यात्रियों से 30 रुपये घंटा और 5 साल से 12 साल तक के बच्चों से 20 रुपये घंटा शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है. अभी तक यह प्रतीक्षालय सिर्फ अति विशिष्ट यात्रियों के लिए ही खुलता था लेकिन अब कोई भी यात्री 30 रूपये घंटे के हिसाब से भुगतान कर इसका इस्तेमाल कर सकता है.

आम यात्रियों के लिए इतनी सीटें हैं

इस कक्ष में 12 सीटें अति विशिष्ठ लोगों के लिए रिसर्व हैं और उसके अलावा 9 सीटें आम यात्रियों के लिए हैं जो शुल्क देकर इसका आनंद ले सकते हैं. इसमें खाने-पीने की सामग्री अलग से खरीद कर लानी होगी. इसके अंदर बाथरूम और टॉयलेट की सुविधा निःशुल्क है. यह कक्ष पूरी तरह से एयर कंडीशन है इसके अंदर मोबाइल की चार्जिंग से लेकर लैपटॉप चार्जिंग तक कर सकते हैं. इसके लिए यात्री के पास सिर्फ उसके रेल टिकट का पीआरएन नंबर होना अनिवार्य है. जिसके आधार पर वह 30 रुपये प्रति घंटा का शुल्क देकर रुक सकता है. अगर यात्री 1 घंटे से ज्यादा रुकता है तो उसमें प्रति घंटा 30 रुपये जुड़ जाएगा अगर वह 2 घंटे रुकता है तो उसे 60 रुपये देने होंगे.

अगर साथ में 5 से 12 साल का बच्चा है तो उसके लिए 20 रुपये प्रति घंटा अलग से देने होंगे. तीन साल तक के बच्चों के लिए यह सुविधा निःशुल्क है लेकिन बच्चों को माता के साथ ही यह सुविधा मिल सकती है. मुरादाबाद रेलवे ने यह सुविधा 27 जुलाई से शुरू की है और इसके लिए रेल प्रशासन ने प्रतीक्षालय में अपने कर्मचारी भी तैनात कर दिए हैं. 

वर्तमान में यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रतीक्षालय है

रेल प्रशासन ने यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की नियत से यह योजना शुरू की है. रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रतीक्षालय है. आरक्षित टिकट के लिए A.C युक्त प्रतीक्षालय है, जनरल टिकट वाले यात्रियों के लिए सामान्य प्रतीक्षालय की सुविधा है. जनरल टिकट वाले यात्रियों को अभी प्रतीक्षालय में शौचालय का इस्‍तेमाल करने के ल‍िए दो रुपये खर्च करने पड़ते हैं.  यहाँ 30 रुपये घंटा देकर प्रतीक्षालय का इस्तेमाल करने वाले एक यात्री ने बताया की 30 रुपये घंटा देकर उन्हें यहाँ अच्छा लग रहा है क्यूंकि इसके अंदर सब कुछ है बैठने के लिए अच्छे सोफे हैं और यहां सामान सुरक्षित रहते हैं. 

 इसमें सिमित सीटें ही उपलब्ध हैं

मुरादाबाद रेलवे के पर्सनल रिलेशन अधिकारी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि जो प्रतीक्षालय सामान्य और वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर है उनमें कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. यात्री के पास टिकट के अनुसार उन प्रतीक्षालय का इस्तेमाल करने की इजाजत पहले की तरह रहेगी. यह 30 रुपये और 20 रुपये शुल्क प्रति घंटा सिर्फ वीवीआईपी प्रतीक्षालय के इस्तेमाल के लिए शुरू किए गये हैं. इस वीवीआईपी प्रतीक्षालय का इस्तेमाल अभी तक सिर्फ बड़े अधिकारी या मंत्री, सांसद और विधायक जैसे विशिष्ट लोग ही करते थे लेकिन अब शुल्क देकर कोई भी यात्री इस में बैठ सकता है लेकिन इसमें सिमित सीटें ही उपलब्ध हैं.

UP News: यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की तैयारी, नहीं करनी होगी भागादौड़, एक कॉल पर आएगी एंबुलेंस

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के परिवार के बाद अब करीबियों पर शिंकजा, कई जगहों पर पुलिस का एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, कहा- देश भर में लाया जाएगा नगीना मॉडल
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, कहा- देश भर में लाया जाएगा नगीना मॉडल
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! भारी बारिश-ओलावृष्टि और 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! भारी बारिश-ओलावृष्टि और 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
यूपी में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं? ब्रजेश पाठक के बयान से हलचल
यूपी में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं? ब्रजेश पाठक के बयान से हलचल
सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
World Famous Rivers: जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
Embed widget