एक्सप्लोरर

मुरादाबाद पुलिस ने पकड़ा नकली नोटों का जखीरा, दो लाख से अधिक की फेक करेंसी बरामद

UP News: मुरादाबाद की मझोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली नोटों का जखीरा बरामद किया है, पुलिस ने नकली नोट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से दो लाख से अधिक नोट बरामद हुआ.

Fake Notes Seized in Moradabad: उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली नोटों का जखीरा बरामद किया है. मुरादाबाद की थाना मझोला पुलिस ने एक गोपनीय सूचना पर जयंतीपुर इलाके में छापा मार कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये से अधिक की नकली नोट बरामद की है. फिलहाल पुलिस मामले आगे की कार्रवाई की कर रही है.

मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी कंप्यूटर स्कैनर की मदद से नकली नोट प्रिंट कर उसे शाम के वक्त बाजार में चलाते थे. काफी दिनों से इलाके के दुकानदारों को नकली नोट मिलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिरों की मदद से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला पेपर, कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री बरामद की है. 

कमरे में था नोट छापने का पूरा सेटअप
दरअसल, थाना मझोला पुलिस को काफी दिनों से यह सूचना दुकानदारों से मिल रही थी कि उनके पास कभी कोई व्यक्ति नकली नोट देकर चला जाता है. भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें बाद में पता चलता है कि उन्हें नकली नोट दिया गया है. जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से थाना मझोला इलाके के जयंतीपुर टीले के पास रहने वाले आदिल, नाजिम, शबाब के घर पर छापामार कार्रवाई की. इन लोगों ने घर में ही एक कमरे में नोट छापने का पूरा सेटअप लगा रखा था.

पुलिस ने यह भी बताया कि, आरोपी 50,100, 200, 500 रुपये तक के नोट प्रिंट कर रहे थे और इनकी प्रिंट निकालने की तकनीक इतनी साफ़ थी कि असली नक़ली नोट में फ़र्क करना आसान नहीं था. पुलिस अब इन लोगो से और पूछताछ कर रही है कि आख़िर इनके साथ और कितने लोग शामिल हैं, और अब तक ये लोग कितने के नक़ली नोट प्रिंट कर बाज़ार में चला चुके हैं.

ये भी पढ़ें: प्रभात पांडे केस: कल पुलिस के सामने पेश होंगे अजय राय, बताया कैसे हुई कांग्रेस नेता की मौत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम
MLC चुनाव: रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- 'इनका शिक्षा से कोई...'
MLC चुनाव: रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- 'इनका शिक्षा से कोई...'

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget