एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में इस महिला ने फैला रखा था नशे का काला कारोबार, लेडी डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद पुलिस ने युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाली शातिर स्मैक व चरस तस्कर हसीना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हसीना हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 25 मुकदमे दर्ज हैं।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने लेडी डॉन के नाम से मशहूर हसीना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चरस और नशीली दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि हसीना हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 25 मुकदमे दर्ज हैं। हसीना सट्टे और नशीले पदार्थों के धंधे में लिप्त है। हसीना की बेटी का आरोप है कि उसकी मां पहले सट्टे का धंधा करती थी और पुलिस वाले उसकी मां से पैसे लेकर जाते थे। अब उसने सट्टे का काम बंद कर दिया था जिसकी वजह से पुलिस वाले उस पर सट्टा कराने का दबाव बना रहे थे। पुलिस वालों ने धमकी दी थी कि अगर तुम सट्टे का काम नहीं करोगी तो हम तुम्हे जेल भेज देंगे और आज वो सुबह हसीना को सोते हुए उठा कर ले गये।

मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक शातिर महिला अपराधी हसीना मुरादाबाद के थाना कटघर व थाना मझोला सहित कई इलाकों में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले गैंग की सरगना है। इस लेडी डॉन पर पुलिस अब तक गंभीर आरोप में 25 मामले दर्ज कर चुकी है। लेकिन हर बार यह लेडी डॉन जेल जाकर जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से नशे का धंधा शुरू कर देती थी।

मुरादाबाद में इस महिला ने फैला रखा था नशे का काला कारोबार, लेडी डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार को पुलिल को लेडी डॉन के बारे सूचना मिली। इस पर थाना मझोला पुलिस ने एसओजी व औषधि विभाग की टीम के साथ मिलकर थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर में लेडी डॉन के घर पर छापा मारा। हसीना अपने घर में ही थी जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से नशीले इंजेक्शन, नशीली दवाइयां सहित भारी मात्रा में चरस बरामद की है। मुरादाबाद पुलिस लेडी डॉन को गिरफ्तार करने के बाद राहत की सांस ले रही है। पुलिस का मानना है कि अब मुरादाबाद में कुछ हद तक नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगेगा।

गौरतलब है कि, लेडी डॉन हसीना का भाई बिट्टू भी मुरादाबाद का सट्टा किंग था, लेकिन गैंगवार के चलते कुछ वर्ष पहले बिट्टू की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही हसीना ने सट्टे की कमान संभाली लेकिन सट्टे में ज्यादा आमदनी न होने के कारण हसीना ने नशीले पदार्थों की बिक्री शुरू की और देखते ही देखते हसीना कुछ ही सालों में लेडी डॉन के नाम से मुरादाबाद में मशहूर हो गई। पुलिस अब हसीना के बाकी साथियों की तलाश कर रही है, जो उसका इस काले धंधे में साथ देतें हैं।

मुरादाबाद में इस महिला ने फैला रखा था नशे का काला कारोबार, लेडी डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने जब लेडी डॉन हसीना को गिरफ्तार किया तो उसकी बेटी ने अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े होकर मीडिया को बताया कि उसकी मां पहले सट्टा करती थी, लेकिन अब नहीं कराती है, लेडी डॉन की बेटी ने ये भी आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मी उसकी मां पर सट्टा कराने का दबाव बनाते हैं और जब उसकी मां ने इन्कार कर दिया तो उसे पुलिस वाले घर से उठाकर ले गए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget