एक्सप्लोरर

Moradabad: ब्यूटी एकेडमी की आड़ में धर्मांतरण का खेल! आरोपी संचालिका और पति गिरफ्तार

Moradabad News: आरोपी रक्षंदा मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है और मुरादाबाद में हरथला पुलिस चौकी के पास लैक्मे के नाम से एक ब्यूटी एकेडमी चलाती है. आरोप हैं उसने छात्रों को धर्मांतरण के लिए उकसाया.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने धर्मान्तरण के लिए उकसाने के आरोप में लेक्मे एकेडमी की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि ब्यूटी कोर्स सीखने आने वाली छात्र छात्राओं को उन्होंने हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने को उकसाने की कोशिश की. एकेडमी की संचालिका रक्षंदा खान खुद भी पहले हिन्दू थी और उसने धर्म परिवर्तन कर शाहनवा से शादी की थी. जिसके बाद वो दूसरी लड़कियों को भी धर्मांतरण के लिए प्रेरित करती थी. 

दरअसल मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना इलाके में हरिद्वार मार्ग पर ब्यूटी इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर रक्षंदा खान पर इंस्टीट्यूट की तीन छात्राओं ने धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. रक्षंदा मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है और मुरादाबाद में हरथला पुलिस चौकी के पास लैक्मे के नाम से एक ब्यूटी एकेडमी चलाती है. यहां पर हेयर कटिंग से लेकर मेकअप का दो महीने से एक साल तक का कोर्स किया जाता है. 

एकेडमी की छात्राओं ने लगाया आरोप
बीते दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फैशन इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर रक्षंदा खान का पुतला फूंक कर कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत करने वाली छात्राओं का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई के बाद अब वो धर्मांतरण के लिए किसी पर दबाव नहीं बनाएगी. हमारे परिवारवालों ने हमें समझा लिया और हम बच गये. हमें  अच्छी नौकरी और पैसों का लालच देकर झांसा दिया जाता था और मुस्लिम लड़कों से शादी के लिए प्रेरित किया जाता था. 

इस बारे में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने कहा कि पुलिस ने आरोपी रक्षंदा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. रक्षंदा ख़ुद पहले हिन्दू थी उसका असली नाम सपना उर्फ मनी वर्मा है. दोनों से पूछताछ की गयी तो इन्होंने कहा कि वो कोर्ट में सफाई देंगे. इन पर नकली प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किये जाने के आरोप है. उसकी भी जांच कराई जाएगी. 

आरोपी रक्षंदा ने दी सफाई
गिरफ्तारी से पहले रक्षंदा खान ने अपनी सफाई में कहा था कि उनके संस्थान में सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं. लैक्मे देश का प्रसिद्ध ब्रांड है. जिन बच्चों ने कोर्स के पांच महीने पूरे होने के बाद भी फीस जमा नहीं की है उन्हीं ने मेरे ऊपर आरोप लगाये हैं. मेरे पास सभी सबूत हैं. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं. हम पर लगाए गए आरोप झूठे हैं. उन्होंने कहा कि अगर निष्पक्ष जांच हुई तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी.

बुलंदशहर: एक्शन मोड में आए DM-SSP, ARTO दफ्तर और जिला जेल में की छापेमारी, मचा हड़कंप  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
Prayagraj News: दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अलर्ट, फायर ब्रिगेड टीम ने शुरू की होटलों की जांंच
दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अलर्ट, फायर ब्रिगेड टीम ने शुरू की होटलों की जांंच
Uttarakhand News: दयारा बुग्याल में लापता महिला का नहीं मिला सुराग, वन विभाग ने लगाया ट्रेकिंग पर अस्थायी रोक
दयारा बुग्याल में लापता महिला का नहीं मिला सुराग, वन विभाग ने लगाया ट्रेकिंग पर अस्थायी रोक
UP विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारेगी कॉकरोच जनता पार्टी? प्रवक्ता सौरव दास ने साफ कर दी तस्वीर
UP विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारेगी कॉकरोच जनता पार्टी? प्रवक्ता सौरव दास ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget