एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद की दाल जलेबी के दीवाने हैं लोग, दूर-दूर से आते हैं खाने, जानें 133 साल पुरानी दुकान का राज

UP News: मुरादाबाद दुनियाभर में पीतल नगरी के नाम से प्रसिद्ध है. पीतल के अलावा यहाँ के पकवान भी बहुत प्रसिद्ध हैं. यहां का दाल जलेबी इतनी प्रसिद्ध है. कि लोग इसे खाने के लिए दूर-दूर से यहां आते है.

Moradabad Street food : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सन् 1891 से बाबूराम की दाल, जलेबी इतनी प्रसिद्ध है की इस परिवार की अब चौथी पीढ़ी इस काम को कर रही है और दूर दूर से लोग यहाँ नाश्ते में दाल जलेबी खाने के लिए आते हैं. अगर आप भी स्वादिष्ट व्यंजनों के शौकीन हैं और मुरादाबाद कभी आपका जाना हो तो यहाँ पुराने शहर में अमरोहा गेट के पास बर्तन बाज़ार में बाबू राम की दाल जलेबी का ज़ायका लें.

यहाँ सुबह सवेरे 6 बजे से देशी घी में बनी मूंग की दाल और जलेबी मिलती यह मुरादाबाद की स्पेशल डिश है जो कोई भी मुरादाबाद आता है और उसने इस डिश का ज़ायका नहीं लिया तो कुछ नहीं खाया.  इसके जायके की खास बात यह है की इस में मूंग की दाल खुशबू के साथ गरमा गरम जलेबी की मिठास नमकीन और मीठे का मिश्रण मुंह में रखते ही लाजवाब स्वाद महसूस होता है, और सुनकर ही मुंह में  पानी आने लगता है. 

1891 में इसकी शुरुआत बाबूराम गुप्ता ने की थी. और अब तक 133 साल हो चुके हैं, उनके परिवार की तीन पीढ़ियाँ गुज़र चुकी हैं.चौथी पीढ़ी में अब उनके पौत्र अतुल गुप्ता  इस दुकान को संभाल रहे हैं. सुबह सवेरे मूंग की दाल और जलेबी तैयार हो जाती है. और दस बजे तक सब बिक जाती है. लोग सुबह नाश्ते में यहाँ दाल जलेबी खाने आते हैं. दस बजे के बाद यहां बाकी की मिठाईयां और जलेबी दिन भर बिकती है.लेकिन मूंग की दाल अगर आपको खानी है, तो सुबह दस बजे से पहले यहाँ पहुँच जाएँ. यहां सुबह के वक्त दूर दराज से लोग मूंग की दाल और जलेबी खाने आते हैं. हालांकि यहां देसी घी से बनी अन्य मिठाइयां भी बहुत स्वादिष्ट होती हैं. 

जलेबी के अलावा अन्य मिठाईयां भी जायकेदार 
बाबूराम मिष्ठान भंडार पर स्वादिष्ट जलेबी के अलावा देसी घी से बनी इमरती, गाजर का हलवा, मूंग की दाल का हलवा और खांडवी भी बहुत जायकेदार होती है. बाबूराम मिष्ठान भंडार पर मौजूद प्रबंधक महेंद्र सिंह प्रजापति ने बताया की यहां पर दूर दराज से लोग मूंग की दाल, जलेबी खाने आते हैं. इसके अलावा यहां सोन पापड़ी, नवरत्न लड्डू, बालूशाही और मूंग की दाल के लड्डू भी खरीदने लोग आते हैं. उन्होंने बताया की बटर का तरबूज और अंडा भी यहां का बहुत फेमस है.

विदेशों में भी दिवाने दाल, जलेबी के 
मूंग की दाल और जलेबी के मुरादाबाद के लोग ही कायल नहीं बल्कि विदेशी मेहमान भी इसके स्वाद के दीवाने हैं. उत्तर भारतीय व्यंजनों में मुरादाबाद की दाल भी अपना अलग ही महत्व रखती है. यह दाल जलेबी जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतनी ही पौष्टिक भी है. यही वजह है की मुरादाबाद की बर्थडे पार्टी हो या विवाह कार्यक्रम मूंग की दाल के बगैर अधूरे माने जाते हैं आम तौर पर इसे नाश्ते या स्टार्टर के तौर पर सर्व किया जाता है.

मुरादाबाद में मूंग की दाल की इतनी मांग है कि 300 से ज्यादा ठेले और दुकानों पर मूंग की दाल आपको बिकती हुई मिल जाएगी इसे पीतल के परात में धीमी आंच पर रखा जाता है और धीमी आँच पर तैयार होने वाली खुरचन दाल के साथ वैसे ही स्वाद देती है जैसे लस्सी के साथ मलाई. इस दाल में मक्खन, भुना जीरा, अदरक, काला नमक, चाट मसाला, धनिया, भुनी मिर्च, हरी मिर्च और नींबू डाला जाता है. दाल के साथ में गर्म गर्म जलेबी इसके जायके को चार गुना बढ़ा देती है. 

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का सीएम धामी ने जाना हाल, देहरादून के अस्पताल में हैं भर्ती

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget