एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: बंदर ने बच्चे के सिर पर गिराई कुल्हाड़ी, हुई मौत, किसी ने पुलिस को दे दी हत्या की सूचना

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे अक्सर घरों में घुस आते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के देवापुर गांव में घर के आंगन में खेल रहे ढाई साल के आरव के सिर पर बंदर ने छत से कुल्हाड़ी गिरा दी, जिससे बच्चे की मौत हो गई. वह भाजपा के जिला पंचायत सदस्य जगत पाल उर्फ जेपी सैनी का भतीजा था. जिला पंचायत सदस्य जगत पाल उर्फ जेपी सैनी के चचेरे भाई लाखन सैनी ई-रिक्शा चलाते हैं. वह परिवार के साथ देवापुर गांव में रहते हैं. उनके दो घर हैं. मंगलवार सुबह वह ई-रिक्शा चलाने गए थे, जबकि उनकी पत्नी अनीता घर में मौजूद थीं.

तीनों बेटे प्रियांश, दिव्यांश और छोटा बेटा आरव दूसरे घर में खेल रहे थे. मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे छत से बंदर ने कुल्हाड़ी गिरा दी. कुल्हाड़ी आरव के सिर में लग गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चों की चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. आरव को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

CM योगी के 53वें जन्मदिन पर अद्भुत संयोग, इस खास कार्य के साक्षी बनेंगे मुख्यमंत्री

किसी ने हत्या की सूचना दे दी
इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए. हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया. मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बंदर ने कुल्हाड़ी गिरा दी थी. जिसमें बच्चा घायल हो गया था.

परिजन उसे अस्पताल ले गए थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. जिला पंचायत सदस्य जेपी सैनी के भतीजे की मौत के मामले में किसी ने हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दे दी, जिसमें बताया गया कि बच्चे की मौत हादसा नहीं है, इसकी हत्या की गई है. कटघर थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की परिवार से पूछताछ में पता चला कि बंदर ने छत से कुल्हाड़ी गिरा दी थी. कुल्हाड़ी बच्चे के सिर पर गिर गई थी. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget