एक्सप्लोरर

Crime News: अज्ञात बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के नेता को मारी गोली, फायरिंग करते हुए हो गए फरार

Moradabad Crime News: मुरादाबाद (Moradabad) के मझोला थाना इलाके के लाइनपार में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता दीपक चौधरी (Deepak Chowdhary) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया. 

Moradabad Miscreants Shot SP Leader: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता को 2 मोटरसाइकिलों पर आए 4 से 5 अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) करते हुए फरार हो गए. घायल सपा नेता को एक निजी अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. सपा नेता को देखने के लिए अस्पताल पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई है. पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. घटना मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के लाइनपार के प्रकाश नगर की है.

हाथ और कमर में लगी गोली 
मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के लाइनपार में बीती रात समाजवादी पार्टी के नेता दीपक चौधरी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया. दीपक चौधरी सिंचाई विभाग में ठेकेदारी भी करते हैं. बताया जा रहा है कि दीपक अपने एक साथी के साथ देर रात मोटरसाइकिल पर लाजपत नगर इलाके से अपने घर लाइनपार आ रहे थे, इसी दौरान प्रकाश नगर इलाके में 2 मोटरसाइकिल पर आए 4 से 5 बदमाशों ने दीपक पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान दीपक और उनके दोस्त मोटरसाइकिल दौड़ाते रहे लेकिन गोली दीपक के हाथ और कमर में लगने से दीपक बुरी तरह घायल हो गए और वहीं गिर पड़े. 

कुछ लोगों से चल रही थी रंजिश 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मझोला थाने की पुलिस और आला अधिकारी पहुंच गए. घायल अवस्था में दीपक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. सपा नेता दीपक पर हमले की जानकारी होते ही उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दीपक ने बताया है कि उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है, 4 साल पहले भी दीपक पर हमला हुआ था. सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  

Police Alankaran Samaroh: सीएम योगी ने पुलिस मुख्यालय में पदक अलंकरण समारोह में लिया हिस्सा, जानें- क्या कहा 

Triple Murder: कानपुर में तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, बेरहमी से की गई पति-पत्नी और बेटे की हत्या

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Siddharthnagar News: एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget