एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में अवैध खनन रोकने गई SDM व तहसीलदार की टीम पर हमला, गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

Moradabad News: मुरादाबाद में अवैध खनन रोकने गई टीम पर माफिया ने हमला किया. माफिया ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी फंस गई और आरोपित भाग निकले.

Moradabad Illegal Mining: यूपी के मुरादाबाद में खनन रोकने गई एसडीएम और तहसीलदार की टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया. आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की लेकिन गाड़ी गन्ने के खेत में फंस गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. लेखपाल ने भोजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

भोजपुर के धर्मपुर के लेखपाल सर्वेश कुमार के अनुसार, ढेला नदी पर अवैध खनन की सूचना पर टीम पहुंची थी. एसडीएम, तहसीलदार, खनन अधिकारी व पुलिस सभी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. टीम को देखते ही खनन माफिया के लोगों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया जिससे अफरा तफरी मच गई.

इन मामलों के तहत किया गया मामला दर्ज
गाड़ी फंसने पर आरोपित भाग खड़े हुए. शिकायती पत्र पर भोजपुर पुलिस ने सात आठ अज्ञात के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम, लोक सेवक पर हमला, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

एसपी ने दिया यह जवाब
मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण आकाश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम के साथ जॉइंट मजिस्ट्रेट , तहसीलदार और लेखपाल भोजपुर थाना इलाके में ढेला नदी के किनारे गए थे, जहां अवैध खनन किया जा रहा था. अवैध खनन कर रहे 7-8 लोगो ने टीम को देख कर उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और हमला किया था, इस मामले में भोजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. दो ट्रेक्टर ट्रॉली भी पकड़ी गई हैं और हमलावर आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के बयान पर राकेश टिकैत का पलटवार ,जानें क्या कहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget