एक्सप्लोरर

मुरादाबाद आईजी पश्चिमी जोन आवास पर तैनात सिपाही ने की आत्महत्या, लाइसेंसी राइफल से मारी खुद को गोली

UP News: मुरादाबाद में आईजी पीएसी पश्चिम जोन के आवास पर तैनात एक सिपाही ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली लगने के तुरंत बाद शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Moradabad News: मुरादाबाद में आईजी पीएसी पश्चिम जोन के आवास पर तैनात एक सिपाही ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद हड़कंप मच गया. मृतक सिपाही की पहचान शिवम कुमार निवासी जिला बिजनौर के रूप में हुई. मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र कांठ रोड स्थित आईजी पीएसी पश्चिम जोन के आवास पर तैनात शिवम कुमार नाम के एक सिपाही ने सोमवार शाम 5.30 बजे के समय अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. सुसाइड करने वाला सिपाही शिवम कुमार IG पीएसी के आवास पर संतरी की ड्यूटी पर तैनात था. इसी बीच सिपाही शिवम ने अचानक अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली.

मुरादाबाद एसपी ने क्या बोला? 
आईजी पीएसी पश्चिमी जोन के आवास पर अचानक फायर की आवाज सुनकर बाकी स्टाफ तुरंत हरकत में आया. अधिकारी दौड़ के मौके पर पहुंचे तो वहां लहूलुहान हालत में संतरी शिवम की लाश पड़ी थी. गोली लगने के तुरंत बाद शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गए हैं.

पुलिस के द्वारा शिवम कुमार की मौत सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. सिपाही का सर्विस हथियार मौके पर पड़ा हुआ था, उसके सिर में गोली लगी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साक्ष्य संकलन का कार्य फोरेंसिक टीम ने मौके पर किया, आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- संभल जामा मस्जिद में रंगाई पुताई, मरम्मत का काम होगा या नहीं? 10 मार्च को आ सकता है फैसला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget