एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: खेत के पास लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने BJP के तीन नेताओं पर लगाया हत्या का आरोप

Moradabad News: किसान भूप किशोर सैनी का शव उसके खेत के पास खाली पड़े प्लॉट के गेट पर लटका मिला. परिजनों ने तीन बीजेपी नेताओं पर हत्या का आरोप लगाया है.

Moradabad Farmer Murder मुरादाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तीन बीजेपी नेताओं सहित सात लोगों पर एक किसान की हत्या का आरोप लगा है. तीनो बीजेपी नेता स्थानीय निकाय में पार्षद हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामला शहर के मझोला थाना क्षेत्र का है. परिजनों और क्षेत्रवासियों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है.

जानकारी के मुताबिक थाना मझोला इलाके की रामनगर कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान भूप किशोर सैनी (50) उर्फ पप्पू का शव उसके खेत के पास खाली पड़े प्लॉट के गेट पर लटका मिला. मृतक के बेटे सूरज सैनी का आरोप है कि 18 मई को बीजेपी के तीन पार्षदों राहुल देव वरुण, राजेश गुप्ता,पूर्व पार्षद दिनेश सिसोदिया और उनके साथियों विनीत शर्मा, राजेंद्र देवी, पिंटू और बबलू ने दबंगई दिखाते हुए हमारे खेत में ज़बरदस्ती अपने प्लॉट का रास्ता बताते हुए गेट लगा दिया था. इसका मेरे पिता विरोध कर रहे थे हमने पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने बीजेपी नेताओं के दबाव में कोई कार्यवाही नहीं की थी. उसी की रंजिश चल रही थी. 

खेत में काम करने आया था किसान

आज सुबह मेरे पिता खेत पर काम करने आये थे इन लोगों ने उनकी हत्या कर शव गेट पर लटका दिया और उसे आत्म हत्या दिखाने का प्रयास किया है. जबकि उनके पैर जमीन पर टिके हुए थे और शर्ट की बटन खुली थी. बेटे ने बीजेपी के 2 पार्षद, एक पूर्व पार्षद, एक शिक्षिका समेत 7 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

सूरज सैनी ने वार्ड नंबर-29 के बीजेपी पार्षद राहुल देव वरुण, वार्ड-28 के प्रकाश नगर के पार्षद राजेश गुप्ता और पूर्व बीजेपी पार्षद दिनेश सिसोदिया सहित विनीत शर्मा, उनकी बहन राजेंद्री देवी, बेटों पिंटू और बबूल 7 लोगों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है. 

जमीनी रंजिश का आरोप

परिजनों ने जमीन की रंजिश में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया. तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर मझोला थाना पुलिस समेत कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई थी. घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन का काम किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है. 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

एसपी सिटी मुरादाबाद कुंवर रणविजय सिंह ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों ने बताया की खाली प्लाट के गेट को लेकर विवाद चल रहा था. परिवार वालों ने तीन पार्षदों सहित 7 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. हमने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

प्रथमदृष्टया यह घटना संदिग्ध आत्महत्या प्रतीत हो रही है. पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.  

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget