एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में चुनावी रंजिश में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, 4 पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

Moradabad Crime News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक बुजुर्ग के बेटे ने इस मामले में 4 लोगों पर नामजद मामला दर्ज करवाया है.

Moradabad Murder News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी इलाके में पुरानी चुनावी रंजिश के चलते बुजुर्ग पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया. इस हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई. परिजन आनन फानन में घायल बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों के तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है. दरअसल, ये पूरा मामला थाना डिलारी इलाके के गांव सुल्तानपुर मुंडा गांव का है. जहां 3 साल पहले प्रधानी के चुनावी रंजिश के चलते मृतक बुजुर्ग साबिर के ऊपर पीछे से आकर, आरोपी मोहम्मद नबी ने गंडासे से ताबड़तोड़ गर्दन पर कई वार किए और उन्हें लहूलुहान कर दिया.

बुजुर्ग पर हमला कर आरोपी फरार

ये वाकया उस वक्त का है जब बुजुर्ग साबिर तड़के सुबह गांव में एक रिश्तेदार के घर के बैठे थे, तभी आरोपी मोहम्मद नबी उसका बेटा नईम अहमद, फहीम अहमद और शफी अहमद ट्रैक्टर से आए. इस दौरान आरोपी मोहम्मद नबी ने पीछे आकर साबिर पर गंडासे से गर्दन पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया. हालांकि इस बीच गांव के लोगों ने घायल बुजुर्ग को आरोपियों से बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन घायल साबिर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज- एसपी देहात

मृतक साबिर के बेटे शाहिद मुताबिक इलाके के रहने वाले दबंग पिता और तीन बेटे पिछले 3 चुनाव हार चुके हैं. उन्होंने और उनके परिवार ने चुनाव में उन्हें सपोर्ट देने से इंकार कर दिया था. इसी रंजिश की वजह से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. इस वारदात को लेकर एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह तड़के की है. उन्होंने कहा की वादी की तरफ से दिये गए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पिता सहित तीन बेटों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे
दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां
दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget