एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में शवों की अदला बदली देख परिजन रह गए सन्न, हंगामे के बाद हुई ये कार्रवाई

Moradabad News: मोरादाबाद में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए दो शवों की अदला बदली के बाद, परिजनों में कोहराम मच गया. हालांकि बाद में सीनियर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ये मामला सुलझा लिया गया.

Moradabad Dead Body Exchange: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पोस्ट मार्टम हॉउस पर डॉक्टरो और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही उस वक्त सामने आई जब दो शवों को बदल दिया गया. परिवार वालों ने अंतिम संस्कार के समय जब चेहरा देखा तो शव किसी और का था, ये देख कर परिजनों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शवों को अंतिम संस्कार से पहले उनके सही परिजनों तक पहुंचाया. इस बड़ी लापरवाही के बाद स्वास्थ्य विभाग शवों की पहचान के लिए टैग व्यवस्था लागू करने की बात कर रहा है. 

मुरादाबाद पोस्टमार्टम हाउस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां पोस्टमार्टम के लिए लाए गए संभल जिले के चंदौसी के युवक का शव मुरादाबाद के एक मृतक के शव से अदला बदली कर दी. दरअसल मुरादाबाद के पाकबड़ा के कुंवर सेन की सोमवार शाम लेंटर गिरने से मौत हो गई थी, इस हादसे के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया था. पोस्टमार्टम के बाद शव को चंदौसी के युवक के शव से बदल दिया गया. 

अंतिम संस्कार में शव की अदला बदली का चला पता

इसकी पहचान तब हुई जब परिजन कुंवरसेन का अंतिम संस्कार करने के लिए ले कर जाने वाले थे. दुख से निढ़ाल परिजनों ने शव का चेहरा देखने के लिए जब कफन हटाया तो सन्न रह गए. दूसरे का शव देखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. कमोबेश यही हाल संभल के चंदौसी में हुआ. वहां अंतिम संस्कार से पहले होने आवश्यक धार्मिकर क्रिया कर्म करते समय रिश्तेदार शव के पास पिंड बदलते समय पहुंचे. इसी समय शव का चेहरा देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए. 

लापरवाही पर एसीएमओ ने लिया संज्ञान

ये देख परजिनों ने पोस्टमार्टम हाउस से संपर्क किया. यहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि आज अस्पताल में काफी तादाद में बॉडी पोस्टमार्टम के लिए लाई गई थी, इस वजह से ऐसी गलती हो गई. इस लापरवाही मुरादाबाद एसीएमओ संजीव बेलवाल ने कहा कि बॉडी बदले जाने की सूचना मिली थी, संबंधित थाने से बात कर वजह जानने की कोशिश की गई है. अदलाबदली हुए शवों को उनके वास्तविक परिजनों को मिल गए हैं. उन्होंने कहा की इस प्रणाली में सुधार के लिए बॉडी पर टैग सिस्टम की शुरुआत कराई जाएगी, जिससे की भविष्य में ऐसी गलती न हो.

ये भी पढ़ें: Noida: जलस्तर बढ़ने से हिंडन नदी का पानी नोएडा ईको टेक में घुसा, 500 से अधिक गाड़ियां डूबी, वीडियो वायरल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget