एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में कांग्रेस ने विनोद गुंबर को बनाया जिलाध्यक्ष, जुनैद कुरैशी को दी ये जिम्मेदारी

UP News: मुरादाबाद में कांग्रेस पार्टी ने विनोद गुंबर को जिला अध्यक्ष और जुनैद कुरैशी को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी में यह प्रक्रिया पिछले तीन महीने से चल रही थी.

Moradabad News: कांग्रेस पार्टी ने मुरादाबाद में जिला और महानगर अध्यक्षों में बदलाव करते हुए विनोद गुंबर को जिला अध्यक्ष और जुनैद कुरैशी को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस पार्टी में यह प्रक्रिया पिछले तीन महीने से चल रही थी. जिसमे दो बार यहां व एक बार लखनऊ में दावेदारों से साक्षात्कार भी दिल्ली के नेताओं ने लिया था. मौजूदा जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद जहां अपने दोबारा जिला अध्यक्ष बनने की कोशिशों में पूरे जोर शोर से लगे हुए थे तो वहीं महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा भी अपनी पदोन्नति की जुगत में जुटे थे लेकिन दोनों को कामयाबी नहीं मिली. 

इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी अपने नेताओं के सहारे अध्यक्ष पद के लिये प्रयास किये थे. लेकिन बाजी विनोद गुंबर और जुनैद कुरैशी के हाथ लगी. विनोद गुम्बर पहले भी 17 महीने जिले की कमान सफलतापूर्वक चला चुके हैं. इस अवधि में उन्होंने जिले में पार्टी के संगठन को मजबूती से खड़ा भी किया था. साथ ही डेढ़ दर्जन राजनीतिक मुकदमे भी उन पर लगे. इसी का इनाम उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष के पद के रूप में मिला है. वहीं महानगर अध्यक्ष जैसे अहम पद पर अध्यक्ष के रूप में नए चेहरे की ताजपोशी ने पुराने दिग्गजों में हलचल पैदा कर दी है.

विनोद गुंबर को बधाई देने वालों का तांता
बहरहाल मुरादाबाद में पिछले रविवार को भाजपा ने पंजाबी समाज के गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष बनाया था तो अब कांग्रेस पार्टी ने भी पंजाबी समाज के ही विनोद गुम्बर को अपना जिला अध्यक्ष बना कर मुरादाबाद की राजनीति को दिलचस्प बना दिया है. हालाँकि मुरादाबाद में पंजाबी समाज के मतदाताओं की संख्या भी बहुत अधिक नहीं है. कांग्रेस पार्टी की तरफ से जैसे जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी हुई तो विनोद गुंबर और जुनैद कुरैशी को बधाई देने वालों का तांता उनके आवास पर लग गया. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने दूसरी बार विनोद गुंबर को जिलाध्यक्ष बनाया है. वहीं पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी के बेटे जुनैद कुरैशी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है. 

बुध बाजार कोठीवाल नगर गीता ज्ञान मंदिर निवासी विनोद गुंबर ने समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने बड़े भाई को 1999 में पार्षद का चुनाव जीतने में मदद की थी. पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से नजदीकी के कारण उनको 2002 में सपा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया था. वहीं पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी के बेटे जुनैद कुरैशी को बहुत कम समय में ही कांग्रेस पार्टी में महानगर अध्यक्ष पद की बड़ी ज़िम्मेदारी मिल गयी है.

ये भी पढ़ें: 'CM योगी पर चीफ सेक्रेटरी ने कोई तंत्र करवा दिया है' BJP विधायक ने फटे कपड़ों में लगाए ये आरोप

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget