एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में सरेआम सीए की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाश ने दफ्तर के बाहर सिर में मारी दो गोलियां

Moradabad CA Murder: मृतक श्वेताभ रात के करीब 9 बजे अपने दफ्तर से काम खत्म कर बाहर निकल रहा था तभी अज्ञात बदमाश ने उनके सिर में दो गोली मार दी, जिससे वो घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

Mordabad Chartered Accountant Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में एक नामी चार्टर्ड अकाउंटेंट (Charted Accountant) श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ये घटना थाना मझोला इलाके की है जहां दिल्ली रोड पर रात के करीब 9 बजे जब श्वेताभ अपने दफ्तर से काम खत्म कर बाहर आ रहे थे तभी एक अज्ञात बदमाश ने उनके सिर में दो गोली मार दी और वहां से फरार हो गए, गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

खबर के मुताबिक श्वेताभ तिवारी मुरादाबाद के मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. उनका दफ्तर दिल्ली रोड पर जवाहर मोटर्स के सामने है. बुधवार रात को जब वो अपने दफ्तर से काम खत्म करके बाहर आए तभी घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाश ने उन पर हमला कर दिया और सिर में दो गोली मारकर वहां से फरार हो गया, गोली लगते ही श्वेताभ नीचे सड़क पर गिर गए. गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने श्वेताभ को खून से लथपथ नीचे पड़ा देखा, इसके बाद आनन फानन में उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया. 

परिवार ने किया आपसी रंजिश से इनकार

सूचना मिलते ही थाना मझोला पुलिस अस्पताल पहुंची, इस बीच अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती श्वेताब तिवारी की मौत हो गई. हत्या की खबर मिलने के बाद एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीणा भी अस्पताल पहुंच गए. पूछताछ में परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से साफ इनकार किया है. एसएसपी ने कहा कि अज्ञात बदमाश ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को सिर में 2 गोली मारी हैं जिनसे उनकी मौत हो गई है. पुलिस जांच में लगी है कि आखिर उनकी किसी से क्या दुश्मनी थी. 

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग लग सके. घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने सबूत जमा किये और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की कई टीमों को सीए की हत्या के आरोपी की तलाश में लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: बीजेपी के लिए बड़ी मुसीबत, संजय निषाद ने अखिलेश यादव का सबसे बड़े मुद्दे पर किया समर्थन, समझें सियासी मायने

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget