एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, देंगे जीत का मंत्र

समाजवादी पार्टी हर मंडल में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगा कर अपने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रही है. सपा सूत्रों के मुताबिक ये बहुत ही गोपनीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा है जिसकी जानकारी बाहर नहीं दी जा सकती है.

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुरादाबाद में चल रहे सपा के तीन दिवसीय मंडलीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस दौरान सपा अध्यक्ष यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति का मंत्र सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को देंगे.

कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रही है सपा समाजवादी पार्टी हर मंडल में इस तरह के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगा कर अपने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रही है. बुद्धवार को मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में सपा का ये कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. कार्यक्रम में मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों से लगभग 2700 बूथ लेवल के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यक्रम बहुत ही गोपनीय तरीके से किया गया. सभी के फोन गेट पर जमा करा दिए गए और मीडिया को भी इस कार्यक्रम की कवरेज की इजाजत नहीं दी गई.

गोपनीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम में शामिल सपा सूत्रों के मुताबिक ये बहुत ही गोपनीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा है जिसकी जानकारी बाहर नहीं दी जा सकती. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सपा की आगामी चुनावी रणनीति पर काम करने और जनता का दिल मोह लेने का मंत्र सिखाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में पहले दिन सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं को समझाया की किस तरह उन्हें अपने अपने क्षेत्र में जाकर सपा सरकारों के समय की उपलब्धियां बतानी हैं और मौजूदा सरकार की वादाखिलाफी, महिला अपराध, बेरोजगारी, किसान आन्दोलन, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं की समस्याओं को उठाना है और हर बूथ को मजबूत करना है.

किया जाएगा सम्मानित कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए उनसे वादा किया गया है कि अगर 2022 में सपा सरकार बन जाती है तो जिस बूथ से सपा को 70 से 80 प्रतिशत वोट मिलेंगे उस बूथ के कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा और सरकार उसके परिवार का खर्चा देगी. इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं को बताया गया की सपा सरकार आने पर विधवा पेंशन दोगुनी कर दी जाएगी और तमाम तरह की जनलाभ वाली योजनाएं शुरू की जाएंगी.

साइकिल रैली का करेंगे शुभारम्भ कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई और शाम 5 बजे तक 2 सेशन पूरे किए गए. अखिलेश यादव के भाषण के बाद कार्यक्रम का समापन हो जाएगा. इसके बाद अखिलेश यादव 12 मार्च को रामपुर में आजम खान की मोहमम्द अली जौहर यूनिवर्सिटी से आंबेडकर पार्क तक लगभग 12 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे और साइकिल रैली का शुभारम्भ करेंगे जो रामपुर से लखनऊ तक जाएगी.

की जाएगी कार्रवाई समाजवादी पार्टी के बड़े नेता मुरादाबाद में डेरा डाले हुए हैं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं. इस कार्यक्रम को इतना गोपनीय रखा गया है कि किसी भी नेता या कार्यकर्ता को कोई फ्लेक्सी बोर्ड या सोशल मीडिया में कोई फोटो पोस्ट करने तक की इजाजत नहीं है. अगर किसी नेता या कार्यकर्ता का नाम उजागर हुआ और कोई बात लीक हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसलिए मुरादाबाद मंडल के सपा नेता और कार्यकर्ता अपना नाम न बताने की शर्त पर ही बात कर पा रहे हैं.

रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के बारे में सिर्फ अखिलेश यादव ही प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दे सकते हैं लेकिन अभी तक अखिलेश यादव का जो कार्यक्रम प्राप्त हुआ है उसमें भी किसी प्रेसवार्ता का कोई उल्लेख नहीं किया गया है. बताया जा रहा है की अखिलेश यादव रात को मुरादाबाद के पांच सितारा होटल में रात्रि विश्राम करेंगे और कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करने के बाद रामपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. रामपुर में भी अखिलेश यादव एक रात आजम खान के हमसफर रिसोर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में समय ने खुद को दोहराया, सत्ता पलटने में माहिर त्रिवेंद्र रावत की कैसे गई कुर्सी?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget