एक्सप्लोरर

कुत्ते को बच्चे की तरह पाल रही थी बंदरिया, आगे जो हुआ वो जानकर दंग रह जाएंगे आप

हरिद्वार की एक कॉलोनी में बंदरिया ने कुत्ते के बच्चे को अपने आंचल में समेट लिया और उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। बंदरिया और कुत्ते के बच्चे का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। एक मां अपने बच्चे के पर सब कुछ न्योछावर कर देती है। मां की ममता के आंचल में बच्चे भी सुरक्षित होते हैं। मगर हम आपको ऐसी ममता के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। हरिद्वार में इन दिनों एक बंदरिया और कुत्ते के बच्चे का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है।

हरिद्वार की गायत्री विहार कॉलोनी में ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जहां कॉलोनी में एक बंदरिया ने कुत्ते के बच्चे को अपने आंचल में समेट लिया और उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। कॉलोनी वासियों ने 3 दिन के कुत्ते के बच्चे को बंदरिया की गोद में देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी।

वन प्रभाग द्वारा बंदरिया से कुत्ते के बच्चे का रेस्क्यू कराया गया मगर 3 दिन का मासूम कुत्ते का बच्चा आखिर किसको अपनी मां कहता और कौन उसे पालता इसी को देखते हुए कॉलोनी की एक महिला द्वारा ही कुत्ते के बच्चे को गोद ले लिया गया और उसका अब लालन-पालन इस महिला द्वारा ही किया जाएगा।

कॉलोनी में रहने वाले लोगों के मुताबिक बंदरिया कुत्ते के बच्चे को छोड़ने को तैयार ही नहीं थी। कॉलोनी वासियों द्वारा बंदरिया से कुत्ते के बच्चे को छुड़वाने की काफी कोशिश की गई मगर जब कॉलोनी वासी नाकाम हुए तो उनके द्वारा इसकी सूचना वन प्रभाग को दी गई। वन विभाग द्वारा इस कुत्ते के बच्चे को बंदरिया से रेस्क्यू कराया गया और उसके बाद इस कुत्ते के बच्चे को कॉलोनी की निवासी अनु बिष्ट ने गोद ले लिया।

अनु बिष्ट का कहना है कि मुझे पता चला एक बंदरिया ने कुत्ते के बच्चे को पकड़ा हुआ है। हमारे द्वारा कोशिश की गई मगर उसके बावजूद भी बंदरिया ने कुत्ते के बच्चे को नहीं छोड़ा। कुत्ते के बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं था इसलिए उसे गोद ले लिया। अनु ने बताया कि बंदरिया कुत्ते के बच्चे को प्यार कर रही थी, दुख भी हुआ मगर बंदरिया से बच्चे को छुड़ाना था क्योंकि बच्चा 3 दिन का था और उसे नुकसान भी हो सकता था।

इस मामले पर वन प्रभाग डीएफओ अकाश वर्मा का कहना है कि यह बहुत ही भावनात्मक स्टोरी है। हमारे पास कॉलोनी की ही एक महिला का फोन आया था। महिला ने बताया कि एक बंदरिया ने कुत्ते के बच्चे को पकड़ रखा है और घर के पास ही वह घूम रही है, उनको इस बात का डर था कि बंदरिया कहीं कुत्ते के बच्चे को नुकसान ना पहुंचा दे इसको लेकर महिला ने सूचना दी।

वर्मा ने बताया कि मौके पर वन प्रभाग की टीम भेजी गई। टीम द्वारा बदरिया से कुत्ते के बच्चे को अलग कराया गया। बंदरिया बच्चे को कहां से लेकर आई थी इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। बंदरिया द्वारा कुत्ते के बच्चे को अपने गले से लगाना एक भावनात्मक पहलू भी हो सकता है क्योंकि बंदरिया को यह लग रहा था कि कुत्ते का बच्चा उसी का बच्चा है इसलिए बंदरिया इस कुत्ते के बच्चे को अपनापन दिया गया। जिस तरह से एक मां अपने बच्चे के साथ व्यवहार करती है उसी तरह बंदरिया ने कुत्ते के बच्चे के साथ व्यवहार किया और किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget