एक्सप्लोरर

#Modikasixer पहले साल में कांग्रेस के कुशासन के गड्ढों को भरा गया,दूसरे कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसले लिये गये

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल कल यानी 30 मई को पूरा होने जा रहा है। इस पर भाजपा ने अपना सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तो वहीं विपक्ष ने सरकार के फैसलों पर सवाल उठाये

नोएडा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो चुका है। एबीपी गंगा ने अपने खास कार्यक्रम में यूपी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं से चर्चा की। इस दौरान राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि पहले पांच साल में मोदी जी कांग्रेस के कुशासन को गड्ढों को भरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी घरों को बिजली, सभी का बैंक खाता जैसी योजनाओं का अमली जामा पहनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले कार्यकाल में विकास की बुनियाद की मजबूत नींव रखी।

सतीश द्विवेदी ने कहा कि दूसरे कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसले लिये गये। 70 साल से जो मुद्दा लंबित पड़ा था उसका समाधान हुआ।जम्मू-कश्मीर से 370 हटाया गया। उन्होंने राम मंदिर और सीएए को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। लेकिन विपक्ष इनसे सहमत नहीं था। समजावादी पार्टी के नेता अभिषेक मिश्रा ने इस जवाब देते हुये कहा कि संसद में कानून पास कराना एक बात है और जमीन पर काम करना एक अलग बात है। सपा नेता ने कहा कि इज ऑफ डुइंग बिजनेस पर बिल लाया गया लेकिन देश में कितना एफडीआई आया, सरकार ये बताये।

प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने कहा कि सच में आज भारत माता रो रही हैं। मजदूरों के पैर में छाले हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बुरे दौर में हैं। ऐसे में सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं। दूसरी तरफ यूपी सरकार के मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि पीएम केयर्स फंड में देश की जनता हजारों करोड़ रुपये दिया और कांग्रेस इसे भीख मांगना कहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने उदारीकरण के नाम पूरी दुनिया से भीख मांगी, वो क्या था। इसके अलावा भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में यूपी के हर गांव में बिजली पहुंचाई गई इससे पहले कांग्रेस के 70 साल के शासन के दौरान गांव में बिजली तक नहीं पहुंची थी।

इज ऑफ डुइंग बिजनेस पर सतीश द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे कार्यक्रम बनाये. उन्होंने सपा नेता अभिषेक मिश्रा के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि क्या कभी इससे पहले की सरकारों ने ये कदम उठाए।

सपा नेता अभिषेक मिश्रा ने पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाते हुये कहा कि आखिल पीएम ने इसे ऑडिट के दायरे से बाहर क्यों रखा। इस पर सतीश द्विवदी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने सभी कामों का पूरा विवरण देते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे पीएम हैं जो हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़े रहते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget