एक्सप्लोरर

Mirzapur: पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को झटका, मिर्जापुर में 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश में पूर्व विधायक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. जेल में बंद विजय मिश्रा के बेटे, बहू और समधि के नाम पर रजिस्ट्री कराई गई संपत्ति को कुर्क किया गया है.

UP News: भदोही (Bhadohi) के ज्ञानपुर से पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. मिर्जापुर जनपद के पथरहा लालगंज में विजय मिश्रा की लगभग 11 करोड़ कीमत की जमीन को कुर्क किया गया है. 26 बीघा से ज्यादा की जमीन जिला मजिस्ट्रेट भदोही गौरांग राठी के आदेश पर कुर्क कर लिया गया है.

बेटे-बहू के नाम रजिस्टर जमीन कुर्क

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धाराओं के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई. विजय मिश्रा फिलहाल जेल में बंद है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, गैंगरेप, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के कुल 83 केस दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि विजय मिश्रा ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर जमीन कराई थी. अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए कम मूल्य पर बेटे, बहू और समधी के नाम पर जमीन रजिस्ट्री कराई थी. जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ ,92 लाख, 71 हजार रुपये लगाई गई है.

पिछले महीने ही आर्म्स एक्ट में मिली थी सजा

अनिल कुमार ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत पूर्व में भी पूर्व विधायक विजय मिश्रा की भदोही और प्रयागराज में मौजूद करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है. ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. विजय मिश्रा को अक्टूबर में आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाते हुए दो साल छह महीने की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी.  इसके अलावा 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. यह 2011 से जुड़ा मामला था जब बसपा की सरकार में विजय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. इस मामले में 13 साल बाद यह फैसला आया था. 

ये भी पढ़ें -

Gorakhpur: गोरखपुर में नए परिसीमन में वार्डों की संख्‍या बढ़कर 80 हुई, 40 के नाम बदले गए

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget