एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी: आपसी झगड़े में नाबालिग छात्र की मौत, DM बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें लोग

उत्तरकाशी के एक स्कूल में दो छात्रों को बीच हुए झगड़े में एक छात्र की मौत हो गई। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस-प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

उत्तरकाशी, एजेंसी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मोरी क्षेत्र के एक विद्यालय में सहपाठी से विवाद के बाद मारपीट में एक किशोर की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। मामला राजकीय इंटर कालेज मोरी का है जहां कल कक्षा नौ में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में फतेपर्वत क्षेत्र के हडवाडी निवासी 14 वर्षीय किशोर के सिर पर चोट लग गई जिससे वह कक्षा में ही बेहोश हो कर गिर पड़ा। विद्यालय के शिक्षकों ने चोटिल छात्र को मोरी स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून ले जाते समय मसूरी के पास छात्र की रास्ते मे ही मौत हो गई।

उत्तरकाशी: आपसी झगड़े में नाबालिग छात्र की मौत, DM बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें लोग

उधर, घटना में छात्र की मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित परिजन और हडवाडी व मोरी के ग्रामीण मोरी पुलिस थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। मोरी के व्यापारियों ने बाजार बंद करने के बाद मोरी-पुरोला त्यूणी मोटर मार्ग स्थित तिराहे पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया।

आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने गए पुरोला के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान व पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीधर बडोला के सामने ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, घटना में विद्यालय प्रशासन की भूमिका की जांच, दोषी अध्यापकों के स्थानांतरण तथा दोषी छात्र को पीड़ित परिवार को सौंपने की मांग रखी।

उत्तरकाशी: आपसी झगड़े में नाबालिग छात्र की मौत, DM बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें लोग

चौहान ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस-प्रशासन को सतर्क कर दिया है। डीएम ने लोगों से किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की भी अपील की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA अलायंस में लंच पर फूट? सपा बोली- कांग्रेस ने हमको बुलाया ही नहीं
INDIA अलायंस में लंच पर फूट? सपा बोली- कांग्रेस ने हमको बुलाया ही नहीं
दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर
दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर
CM योगी के PDA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर किया बड़ा दावा
CM योगी के PDA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर किया बड़ा दावा
राहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR पर बोले ओम प्रकाश राजभर, जानें क्या कहा
राहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR पर बोले ओम प्रकाश राजभर, जानें क्या कहा

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'कुछ तो उन्होंने ऐसा किया होगा जो...'
PM मोदी पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'कुछ तो उन्होंने ऐसा किया होगा जो...'
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget