एक्सप्लोरर

हरिद्वार: 11 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, उग्र भीड़ ने मकान में खड़ी कार व बाइक फूंकी

हरिद्वार में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, एक 11 साल की बच्ची की पड़ोस के मकान से लाश मिली है. शव रस्सियों से बांधा गया था. आशंका जताई रहा है कि मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया.

हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के ऋषिकुल के पास कॉलोनी में एक मासूम के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. मासूम की लाश अपने घर से कुछ दूरी पर एक मकान में मिली. मासूम को रस्सियों से बांधा हुआ था. साथ ही मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है. इस मामले का पता चलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और घर में तोड़फोड़ कर कार को तोड़ा और वहां खड़ी बाइक में आग लगा दी. मामले में पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए, और घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.

बाहर खेल रही बच्ची अचानक गायब हुई

जानकारी के मुताबिक, मासूम बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी. दिन के करीब तीन बजे वो कॉलनी से लापता हो गई. काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर मासूम का कुछ पता नहीं चल सका. परिवार के लोग मायापुर चौकी पहुंचे और बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, मगर मासूम का कुछ पता नहीं चल सका. तब पुलिस द्वारा आसपास के घरों की तलाशी ली गई तो घर के ही पास बने एक मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में मासूम का शव बरामद किया गया

पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसपी का कहना है कि देर शाम 8 बजे हमें सूचना मिली थी कि 11 साल की लड़की लापता है. हमने तुरंत मामले की जांच शुरू की और कॉलोनी के घरों को खंगाला गया, तो पास की ही एक घर की तीसरी मंजिल पर लड़की की लाश बरामद की गई. बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

आगरा: लाखों किसानों के लिये नजीर बने शिशुपाल, आधुनिक खेती से लिख दी सफलता की नई इबारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget