एक्सप्लोरर

PUBG खेलते हुए नाबालिग ने कर दी चार वर्षीय मासूम की हत्या, पढ़ें- हैरान करने वाली खबर

आगरा में एक नाबालिग लड़के ने ऑनलाइन गेम PUBG खेलते हुए 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद अपने रिश्तेदार के साथ उसका शव भूसे में दबा दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा में नाबालिग बच्चे ने ऑनलाइन गेम PUBG खेलते हुए चार वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद अपने रिश्तेदार के साथ उसका शव सरसों के तूरे (भूसे) में दबा दिया। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए।

थाना अछनेरा के गांव कठवारी में 2 अप्रैल की रात 4 वर्षीय निम्मी की हत्या में पुलिस ने नाबालिग बच्चे और उसके रिश्तेदार सोहन को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्चे ने PUBG गेम खेलने के दौरान नकल करते हुए निम्मी को गर्दन पकड़कर उठा लिया था, जिससे उसकी जान चली गई।

इसके बाद रिश्तेदार के साथ मिलकर शव को सरसों के तूरे (भूसे) में दबा दिया था। मजदूरी करने वाला सोहन निम्मी के घर में किराए पर रहता है। शक के आधार पर जब पूछताछ चल रही थी तो शमसेर के घर में किराए पर रहने वाले सोहन ने कहा कि उसे कुछ जानकारी नहीं, हां.. निम्मी की चप्पल बाड़े में ही पड़ी देखी है। पुलिस को चप्पल बरामद हुई तो शक सोहन पर और बढ़ गया।

पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि हत्या उसने नहीं, उसके नाबालिग रिश्तेदार ने की है, जो उसके साथ ही रहता है। बच्चे ने बताया कि वो सोहन के मोबाइल में PUBG गेम खेल रहा था। गेम में दिख रहा कार्टून एक लड़की को गर्दन पकड़कर उठा रहा था। वहां निम्मी खड़ी थी तो उसने निम्मी के साथ वैसा ही किया इससे उसकी मौत हो गई।

सोहन को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्चे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। बच्चे ने बताया कि रिश्तेदार (सोहन) ने निम्मी के गले में रस्सी का फंदा डाल दिया था, ताकि पुलिस समझे कि हत्या इत्तफाक से नहीं हुई बल्कि जानबूझकर की है, इससे शक किसी और पर जाता।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget