एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code पर मंत्री दानिश आजाद बोले- 'किसी धर्म या जाति को निशाना बनाना UCC का मकसद नहीं'

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने कहा है कि मुस्लिम समाज ने खुद आगे आकर अपने विकास की बात को सोचना और समझना शुरू कर दिया है.

UCC: समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने रविवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड को विकास से जोड़ते हुए कहा कि यूसीसी किसी धर्म या जाति को निशाना बनाने के लिए नहीं है.

दानिश अंसारी ने बातचीत में समान नागरिक संहिता की जमकर पैरोकारी की और कहा कि मोदी सरकार पर मुसलमानों को पूरा भरोसा है और मुस्लिम समाज को गुमराह कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने वाले चंद लोगों के दिन अब खत्म हो गए हैं. यूपी की बीजेपी सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री अंसारी ने यूसीसी को लेकर खासकर मुस्लिम समाज में व्याप्त आशंकाओं के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, 'समान नागरिक संहिता किसी धर्म या जाति को निशाना बनाने के लिए नहीं है. यह सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के हमारे नारे को चरितार्थ करने वाली है.'

योगी सरकार के मंत्री ने यूसीसी पर आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य मुस्लिम संगठनों के विरोध को लेकर कहा, 'हमारी जवाबदेही मुस्लिम समाज के प्रति है, किसी संगठन के प्रति नहीं.' गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की पिछले दिनों हुई एक बैठक में यूसीसी का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया गया था. बोर्ड का मानना है कि भारत जैसे बहुसांस्कृतिक और विभिन्न धर्मों वाले देश में यूसीसी लागू करना यहां के लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है.

UP Politics: सीएम योगी बोले- 'पीएम मोदी को संकटमोचक के रूप में देखती है पूरी दुनिया, बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा'

विपक्षी दलों के रवैये की आलोचना
मंत्री अंसारी ने समान नागरिक संहिता को विकास से जोड़ते हुए कहा है कि मुस्लिम समाज ने खुद आगे आकर अपने विकास की बात को सोचना और समझना शुरू कर दिया है. समान नागरिक संहिता पर विपक्षी दलों के रवैये की आलोचना करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा समाज को गुमराह रखने का काम किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष समान नागरिक संहिता के मसले पर भी अपने उसी एजेंडे पर चल रहा है.

अंसारी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की जनता एवं मुस्लिम समाज के प्रति जवाबदेह है. उन्होंने मोदी सरकार को मुस्लिम समाज का हितैषी करार देते हुए कहा कि सरकार ने मुस्लिम समाज की जरूरतों को हमेशा समझा है और उनकी तरक्की के लिए ईमानदारी से काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget