एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा सांसद ने सीएम योगी को दी चुनौती! कहा- 'चाहे जितनी बार आएं या मंत्री लगा दें...'

समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैंने वहां से 35,000 वोटों से जीत हासिल करके एक नया कीर्तीमान स्थापित किया, फिर जीताकर प्रदेश ही नहीं देश में नया इतिहास बनाएंगे.

Milkipur Bypolls 2025: अयोध्या में मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान मंगलवार को होने की संभावना है. इस चुनाव को देखते हुए बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपने तैयारियों को तेज कर दिया है. बीजेपी के ओर से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल रखा है. वहीं छह मंत्रियों की ड्यूटी भी लगाई गई है. इन राजनीतिक घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद का बयान आया है.

मिल्कीपुर उपचुनाव पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, 'चाहे मुख्यमंत्री योगी कितनी बार मिल्कीपुर आएं या जितने मंत्री लगा दें, सपा का प्रत्याशी ही जीतने वाला है. 2027 के चुनाव का रास्ता मिल्कीपुर से ही निकलेगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी.' जब उनसे राम मंदिर में दर्शन का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरा पूरा परिवार राममय है, मेरे पूर्वजों का नाम भी राम से ही शुरू होता है.'

देश में नाय इतिहास बनाएंगे- सांसद
उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा "मैंने वहां से 35,000 वोटों से जीत हासिल करके एक नया कीर्तीमान स्थापित किया. इसी प्रकार हमें शत प्रतिशत विश्वास है कि वहां के मतदाता बहुत बड़े वोटों से जीताकर प्रदेश ही नहीं देश में नया इतिहास बनाएंगे." गौरतलब है कि इस सीट पर सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है.

संभल हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के आरोप में 40 वर्षीय महिला जिगरा गिरफ्तार

बता दें कि मिल्कीपुर सीट अवधेश प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई है. इस सीट पर उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें फैजाबाद से अपना उम्मीदवार बनाया था. तब उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अब इस सीट पर उपचुनाव होगा, जिसका ऐलान मंगलवार को हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget