एक्सप्लोरर

गोंडा: श्रमिकों के बजाय जेसीबी से कराया गया मनरेगा का काम, CDO ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

मनरेगा मजदूरों से उनका हक छीनने का काम जिले के तरबगंज विकास खंड के सिंगहाचंदा गांव में हुआ है. आरोप है कि यहां मनरेगा योजना के तहत सड़क पटाई का काम श्रमिकों के बजाय जेसीबी मशीन से करा दिया गया और इस काम के बदले श्रमिकों के नाम पर फर्जी भुगतान का प्रयास किया गया.

गोंडा. कोरोना काल में दूसरे शहरों से लौटे श्रमिकों को उनके घर में ही काम मिल सके इसके लिए प्रदेश सरकार उन्हें मनरेगा योजना के तहत काम देने का प्रयास कर रही है, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है. गोंडा के एक गांव में मनरेगा श्रमिकों के रोजगार पर पलीता लगाने का काम किया जा रहा है. दरअसल, यहां श्रमिकों से काम कराने के बजाय जेसीबी मशीनों से कराया गया. मामला सामने आने के बाद महकमा इसकी जांच में जुट गया है.

मनरेगा मजदूरों से उनका हक छीनने का काम जिले के तरबगंज विकास खंड के सिंगहाचंदा गांव में हुआ है. आरोप है कि यहां मनरेगा योजना के तहत सड़क पटाई का काम श्रमिकों के बजाय जेसीबी मशीन से करा दिया गया और इस काम के बदले श्रमिकों के नाम पर फर्जी भुगतान का प्रयास किया गया. हालांकि भुगतान से पहले ही इसकी शिकायत हो गई थी. शिकायत के बाद जब बीडीओ काम का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे तो वो भी हैरान रह गए.

तीन दिन में पाट दी गई सड़क निरीक्षण में पता चला कि जेसीबी मशीन से सड़क महज तीन दिन में ही पाट दी गई, जबकि सड़क पटाई के नाम पर 14 दिन का मास्टर रोल आवंटित किया गया था. बीडीओ की रिपोर्ट पर मुख्य विकास अधिकारी ने इसे श्रमदान घोषित कर दिया है और इसके भुगतान पर रोक लगा दी है. इसके अलावा सड़क पटाई के जिम्मेदार एडीओ पंचायत, सचिव, तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कहा कि सड़क पटाई का काम जेसीबी मशीन से कराया गया था. इसकी रिपोर्ट बीडीओ ने भेजी है. बीडीओ की रिपोर्ट पर भुगतान को रोककर काम को श्रमदान घोषित कर दिया गया है और जो भी लोग इसके लिए दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी.

ये भी पढ़ें:

यमुना एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा होगी कम, जानें- किस स्पीड तक चला सकेंगे वाहन?

Farm Laws: अखिलेश यादव की हिदायत, पूंजीपतियों के लिए बिचौलिया बनना बंद करे बीजेपी

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे
दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां
दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, निर्माणाधीन घाटों का लिया जायजा
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, निर्माणाधीन घाटों का लिया जायजा

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget