एक्सप्लोरर

बुध ने बदला पड़ाव, जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या असर ?

आज रात बुध, वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बुध की चाल वक्री रहेगी। जानिए इस बात से किस राशि पर क्या असर पड़ेगा।

शशिशेखर त्रिपाठी। 23 अक्टूबर की रात 11.15 पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगें। वहीं मंगल बुध के घर पर हैं। इस तरह मंगल के घर पर प्रवेश करते ही बुध तात्कालिक रूप से एक दूसरे को अधिक प्रभावित नहीं करेगें। बुध, वृश्चिक राशि में वक्री चाल पर हैं। इसके बाद बुध 7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 21 नवंबर को मार्गी होंगे और फिर से वृश्चिक राशि के लिए बढ़ेंगे। वहीं, 10 नवम्बर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगें। यह एक्सचेंज का टाइम है, इस टाइम आपको एक्टिव रहना है। इस दौरान विरोधी भी मित्र बन जाएंगे। आइए जानते बुध के इस परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) कन्या और शुक्र का राशि परिवर्तन विपरीत राजयोग बनाएगा। इस समय रुके हुए काम तेजी से बनेंगे और इसका प्रयास करना चाहिए। जो लोग लोन लेना चाहते हैं, वो ले सकते हैं। किसी को पैसा दे रखा है तो यह रिकवरी का अच्छा समय है। बस थोड़ा सा स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खासतौर से खान-पान में। शरीर में पित्त अधिक बनेगा जिससे एसिडिटी या अपच जैसी समस्या हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) कनेक्शन बनेगा मस्तिष्क और मित्र या पार्टनर के बीच। इनसे संबंधित लाभ लेने का समय है। कोई भी कन्फ्यूजन या मतभेद क्लियर करने का यह समय बहुत अच्छा है। दर्शकों यह समय वृष राशि वालों को बहुत कूल रहते हुए बुद्धिमानी के साथ काम करना चाहिए, क्योंकि यह थोड़ा सा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला समय है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अगर काफी दिनों से कुछ प्लान कर रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं तो यह समय सबसे अच्छा है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) मिथुन राशि वालों को प्रतियोगिता पर पूरा फोकस करना चाहिए। यह प्रतियोगिता व्यापारिक हो या शैक्षणिक हर स्तर से अपने काम पर फोकस करना होगा। घर से संबंधित सुख सुविधाओं से जुड़ी हुई, कोई बड़ी चीज के लिए आप लोन ले सकते हैं या अगर आपके पास घर नहीं है तो यह समय घर लेने के लिए भी उपयुक्त है यानि कोई सकारात्मक लोन आपको मिल सकता है। मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और ध्यान रहे कि मां की संतुष्टि बहुत जरूरी है। अगर वह किसी चीज को मना कर दें, तो फिर वह काम नहीं करना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) कर्क राशि वालों के लिए यह समय अपने ज्ञान का और प्रतिभा का मिश्रित उपयोग करने से बहुत लाभ होगा। पराक्रम और हर्षित भाव के साथ अपने ज्ञान का प्रयोग करते हुए करियर का ग्राफ बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। जो लोग खेलकूद से संबंधित करियर में लगे हुए हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा है और इस बीच में उनको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अपने कान की और सिर के पीछे के हिस्से की केयर करनी चाहिए। सिंह राशि (Leo Horoscope) विशेष बात यह है कि अपने घर को सजाना-संवारना और घर की उपयोगी वस्तुओं को खरीदने का समय उपयुक्त है। बैंक में रखा हुआ धन, घर की सुख-सुविधाओं में खर्च होगा। इसलिए उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और खासकर घर में बहुत क्रोधित नहीं होना चाहिए और अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह समय शरीर को हल्का करने का है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) इस समय कन्या राशि वालों को अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पूरी उर्जा लगानी चाहिए और खास बात यह है कि अपने व्यक्तित्व का जो प्रदर्शन है, वह भी खूब बढ़ चढ़कर करना चाहिए। कई काम तो आपके व्यक्तित्व के कारण ही होने लगेंगे। ध्यान में रखना है कि बहुत ज्यादा एग्रेसिव होना, सामने वाले पर अच्छा असर नहीं डालेगा, इसलिए थोड़ी सी व्यापारिक मानसिकता के साथ अपना हित देखते हुए काम करना होगा। अगर ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो ध्यान रखिए अपना और वाहन चलाते समय अपने सिर की भी सुरक्षा करके चलें। अगर टू व्हीलर चलाते हैं, तो बिना हेलमेट के कटाई न निकलें।

तुला राशि (Libra Horoscope) संतान की पढ़ाई पर धन खर्च किया जा सकता है क्योंकि ग्रहों की स्थिति संतान की शिक्षा को लेकर कोई बड़ा धन खर्च हो सकता है। ध्यान रखना होगा कि इन दिनों जो खर्च हो वह सही कार्यों में ही लगे क्योंकि धन खर्च होने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) प्रोफेशनल तरीके से चीजों को लेना होगा इससे आर्थिक रूप से लाभ होगा एक बात ध्यान रखने वाली यह है कि आपको उन लोगों से काम कराना पड़ सकता है जिनको आप बिल्कुल पसंद ना करते हों। कोई बड़ी डील हो सकती है, जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए यह समय उपयुक्त है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखना चाहिए अन्यथा नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope) यह समय अपने कर्म को और बढ़ाने का है और अपने अंदर के गुणों को निहारते हुए ऐसा करना है कि दुनिया देखे। ऑफिस की ओर से यात्राएं हो सकती हैं और यदि यह मौका मिले तो उसको छोड़ना नहीं चाहिए।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) अंतरिक्ष में यह स्थिति आपको लाभ दिलाने वाली है। भाग्य प्रबल रहेगा और आपको लाभ होगा। घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा लाभकारी सलाह मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) आपको सजग रहना होगा। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। विवादों से दूर रहना होगा। गड़े मुर्दे न उखाड़ें। अध्ययन करना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope) दांपत्यजीवन में सुख शांति बनी रहे इसका प्रयास करना होगा। पार्टनर से विवाद हो सकता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget